Reported By: Rajesh Raj
,CG Heat Wave Alert | Photo Credit: IBC24
रायपुर: CG Heat Wave Alert अप्रैल का आधा महीना निकल चुका है, तो वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। महीने के पहले ही हफ्ते से तापमान तेजी से बढ़ गया है, जिससे लोगों का हाल बेहाल हो गया है। दोपहर के समय लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। बात करें छत्तीसगढ़ की तो यहां मौसम में गर्मी ने पूरी तरह आक्रामक रुख अपना लिया है। तापमान 41 डिग्री के पार पहुंचते ही प्रदेश के कई इलाके ‘हीट जोन’ में बदलने लगे हैं।
CG Heat Wave Alert जिले की बात करें तो सबसे ज्यादा राजनांदगांव और धमतरी में तापमान दर्ज किया गया है, यहां 43.5 डिग्री तापमान तक पहुंच गया। वहीं राजधानी रायपुर में 43 डिग्री और बिलासपुर में 42.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। इसके अलावा जगदलपुर में 40 तो अंबिकापुर में 39.3 डिग्री तापमान दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिनों में तापमान में 1 से 3 डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है। इतना ही नहीं, 17 से 19 अप्रैल के बीच बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग में लू चलने की भी संभावना जताई गई है।