आयशर मोटर्स का तीसरी तिमाही का मुनाफा 21.37 प्रतिशत बढ़कर 1,420.61 करोड़ रुपये

आयशर मोटर्स का तीसरी तिमाही का मुनाफा 21.37 प्रतिशत बढ़कर 1,420.61 करोड़ रुपये

आयशर मोटर्स का तीसरी तिमाही का मुनाफा 21.37 प्रतिशत बढ़कर 1,420.61 करोड़ रुपये
Modified Date: February 10, 2026 / 06:30 pm IST
Published Date: February 10, 2026 6:30 pm IST

नयी दिल्ली, 10 फरवरी (भाषा) आयशर मोटर्स लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 21.37 प्रतिशत बढ़कर 1,420.61 करोड़ रुपये हो गया। मजबूत बिक्री के कारण कंपनी के मुनाफे में यह वृद्धि दर्ज की गई है।

कंपनी का गत वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी (अक्टूबर-दिसंबर) तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 1,170.5 करोड़ रुपये रहा था।

आयशर मोटर्स ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि चालू वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में उसकी एकीकृत परिचालन आय 6,114.04 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4,973.12 करोड़ रुपये थी।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 4,785.69 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 3,964.59 करोड़ रुपये था।

आयशर मोटर्स के प्रबंध निदेशक और रॉयल एनफील्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बी गोविंदराजन ने कहा, ‘‘यह तिमाही पिछले छह तिमाहियों से बनी निरंतर गति और अनुशासित निष्पादन का परिणाम है। रॉयल एनफील्ड और वीईसीवी दोनों का प्रदर्शन उत्साहजनक रहा है।’’

वीईसीवी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनोद अग्रवाल ने कहा कि लंबे मानसून के बाद तीसरी तिमाही में वाणिज्यिक वाहन उद्योग में मजबूत सुधार देखा गया है। जीएसटी सुधारों और त्योहारी सीजन ने उपभोक्ता भावनाओं और परिवहन की मांग को बेहतर करने में मदद की है।

भाषा सुमित अजय

अजय


लेखक के बारे में