एलिवेशन कैपिटल, पीक एक्सवी पार्टनर्स ने मीशो में 2.3 प्रतिशत हिस्सेदारी 1,949 करोड़ रुपये में बेची

Ads

एलिवेशन कैपिटल, पीक एक्सवी पार्टनर्स ने मीशो में 2.3 प्रतिशत हिस्सेदारी 1,949 करोड़ रुपये में बेची

  •  
  • Publish Date - August 5, 2026 / 01:34 PM IST,
    Updated On - August 5, 2026 / 01:34 PM IST

नयी दिल्ली, पांच अगस्त (भाषा) निजी इक्विटी कंपनियों… एलिवेशन कैपिटल और पीक एक्सवी पार्टनर्स ने ई-कॉमर्स मंच मीशो में अपनी संयुक्त 2.3 प्रतिशत हिस्सेदारी खुले बाजार में 1,949 करोड़ रुपये में बेच दी है। एनएसई के थोक सौदे के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

हिस्सेदारी बिक्री के बाद बुधवार को एनएसई पर मीशो का शेयर करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 190.50 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

आंकड़ों के अनुसार, एलिवेशन कैपिटल की सहयोगी कंपनी एलिवेशन कैपिटल वी लिमिटेड और पीक एक्सवी पार्टनर्स की इकाई पीक एक्सवी पार्टनर्स इन्वेस्टमेंट्स वी ने मिलकर मीशो के 10.48 करोड़ शेयर बेचे। यह कंपनी की करीब 2.3 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है।

ये सौदे मंगलवार को औसतन 186 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुए। इस तरह कुल सौदे का मूल्य 1,949.28 करोड़ रुपये रहा।

इस लेनदेन के बाद मीशो में एलिवेशन कैपिटल की हिस्सेदारी 12.04 प्रतिशत से घटकर 10.91 प्रतिशत रह गई, जबकि पीक एक्सवी पार्टनर्स की हिस्सेदारी 10.06 प्रतिशत से घटकर 8.93 प्रतिशत पर आ गई।

हिस्सेदारी बिक्री के बावजूद एलिवेशन कैपिटल और पीक एक्सवी पार्टनर्स, नैस्पर्स और सॉफ्टबैंक के साथ मीशो के सबसे बड़े सार्वजनिक शेयरधारकों में बने हुए हैं।

नैस्पर्स के पास कंपनी की 11.27 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि सॉफ्टबैंक की इकाई एसवीएफ-2 मीरकैट (डीई) एलएलसी के पास 8.60 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

इस सौदे में खरीदारों में घरेलू म्यूचुअल फंड, बीमा कंपनियां और वैश्विक संस्थागत निवेशक शामिल रहे।

भाषा योगेश अजय

अजय