PF Withdrawal Via ATM: बड़ा बदलाव! अब PF के पैसे के लिए न फॉर्म, न लाइन…सीधे ATM से! EPFO 3.0 का ये नया सिस्टम जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान!

PF Withdrawal Via ATM: EPFO 3.0 के तहत PF निकालना अब और आसान हो सकता है। जल्द ही ATM और UPI से निकासी की सुविधा मिल सकती है। क्लेम प्रोसेस तेज और पेपरलेस होगी। नौकरी बदलने पर PF अपने आप ट्रांसफर होगा और पैसा 2-5 दिनों में मिल सकता है।

PF Withdrawal Via ATM: बड़ा बदलाव! अब PF के पैसे के लिए न फॉर्म, न लाइन…सीधे ATM से! EPFO 3.0 का ये नया सिस्टम जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान!

(PF Withdrawal Via ATM/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: May 10, 2026 / 01:20 pm IST
Published Date: May 10, 2026 12:49 pm IST
HIGHLIGHTS
  • EPFO 3.0 PF सेवाओं को पूरी तरह डिजिटल बनाएगा।
  • ATM और UPI से PF निकासी की सुविधा शुरू हो सकती है।
  • क्लेम प्रोसेस सिर्फ 2–5 दिन में पूरा हो सकता है।

नई दिल्ली: PF Withdrawal Via ATM: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO जल्द ही अपने करोड़ों खाताधारकों के लिए एक बड़ी डिजिटल सुविधा शुरू कर सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मई के अंत तक PF यानी भविष्य निधि का पैसा ATM और UPI के जरिए निकालने की सुविधा शुरू हो सकती है। इससे देश के लगभग 7.8 करोड़ कर्मचारियों को बड़ा फायदा मिलेगा और उन्हें लंबी कागजी प्रक्रिया से भी छुटकारा मिलेगा।

EPFO 3.0 क्या है और इसका उद्देश्य

यह नई सुविधा EPFO 3.0 प्रोजेक्ट का हिस्सा है। इसका मुख्य लक्ष्य PF से जुड़ी सभी सेवाओं को आसान, तेज और पूरी तरह डिजिटल बनाना है। इस सिस्टम के लागू होने के बाद PF क्लेम, बैलेंस, ट्रांसफर और निकासी जैसी प्रक्रियाएं पहले से काफी सरल हो जाएंगी। माना जा रहा है कि 2026 के मध्य तक यह सिस्टम पूरी तरह लागू हो सकता है।

क्लेम प्रोसेस होगा तेज

EPFO 3.0 के तहत 5 लाख रुपये तक के क्लेम ऑटोमेटिक तरीके से सेटल किए जा सकते हैं। इससे क्लेम प्रोसेस का समय काफी कम होकर 2 से 5 दिन तक रह सकता है। आधार से लिंक खातों में अब पासबुक या चेक की फोटो अपलोड करने की जरूरत भी नहीं होगी। पूरी प्रक्रिया डिजिटल और पेपरलेस होगी। जिससे समय और मेहनत दोनों बचेंगे।

ATM और UPI से PF निकालने की सुविधा

नई व्यवस्था में सदस्यों को एक खास ATM कार्ड दिया जा सकता है जो सीधे उनके PF अकाउंट से लिंक होगा। इस कार्ड की मदद से वे ATM से सीधे पैसा निकाल सकेंगे। साथ ही PhonePe, Google Pay जैसे UPI ऐप्स के जरिए भी PF राशि को बैंक खाते में ट्रांसफर किया जा सकेगा। शुरुआती चरण में लगभग 1 लाख रुपये तक की निकासी की सुविधा मिलने की संभावना है।

नौकरी बदलने पर ऑटोमैटिक ट्रांसफर

EPFO 3.0 के आने के बाद नौकरी बदलने वाले कर्मचारियों के लिए PF ट्रांसफर की प्रक्रिया भी आसान हो जाएगी। अब पुराने कंपनी से नए कंपनी में PF बैलेंस अपने आप ट्रांसफर हो जाएगा। इससे कर्मचारियों को बार-बार आवेदन या दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और पूरी प्रक्रिया ऑटोमैटिक हो जाएगी।

PF निकासी के लिए जरूरी शर्तें

इस सुविधा का लाभ लेने के लिए सदस्य का UAN एक्टिव होना जरूरी होगा और उसे आधार, PAN और बैंक खाते से लिंक करना होगा। नौकरी छूटने की स्थिति में कर्मचारी एक महीने बाद अपने PF का 75% तक पैसा निकाल सकता है। जबकि बाकी 25% राशि दो महीने बाद निकाली जा सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।