हैदराबाद में अभी 515 जीसीसी, अगले एक साल में जुड़ेंगे 50-70 नए केंद्र: रिपोर्ट
हैदराबाद में अभी 515 जीसीसी, अगले एक साल में जुड़ेंगे 50-70 नए केंद्र: रिपोर्ट
नयी दिल्ली, 13 सितंबर (भाषा) हैदराबाद में लगभग 515 वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) मौजूद हैं और अगले एक साल के भीतर 50 से 70 और ऐसे केंद्र स्थापित किए जाएंगे। उद्योग मंडल फिक्की और एनारॉक की एक संयुक्त रिपोर्ट के अनुसार विशाल प्रतिभा भंडार और लागत के मोर्चे पर मिलने वाला लाभ विदेशी कंपनियों को यहां आकर्षित कर रहा है।
उद्योग मंडल फिक्की और संपत्ति सलाहकार फर्म एनारॉक ने ‘हैदराबाद- द राइज ऑफ ए ग्लोबल कैपेबिलिटी पावरहाउस’ शीर्षक से यह संयुक्त रिपोर्ट जारी की है।
रिपोर्ट में कहा गया कि मार्च, 2026 तक हैदराबाद में लगभग 515 जीसीसी थे, जिनमें तीन लाख से अधिक लोग काम कर रहे हैं। भारत के कुल जीसीसी में हैदराबाद की हिस्सेदारी लगभग 20 प्रतिशत है, जिससे यह शहर ‘साइबर सिटी’ से आगे बढ़कर ‘जीसीसी केंद्र’ के रूप में तब्दील हो रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार, जीसीसी हैदराबाद के कार्यालय स्थल बाजार के लिए मांग के प्रमुख चालक बनकर उभरे हैं। जीसीसी स्थापित करने के लिए विदेशी कंपनियों द्वारा कार्यालय स्थल पट्टे पर लेने का दायरा 2021 के 19 लाख वर्ग फुट से बढ़कर 2025 में 45 लाख वर्ग फुट हो गया। इस साल के पहले छह महीनों में ही यह आंकड़ा 30 लाख वर्ग फुट को पार कर चुका है।
एनारॉक के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा, ”लीज पर कार्यालय स्थल लेने की यह गति हैदराबाद के जीसीसी परिवेश की मजबूती को दर्शाती है।”
भाषा पाण्डेय अजय
अजय

Facebook


