सीसीआईएल वेबसाइट पर रुपये के शुक्रवार के बंद भाव में त्रुटि

सीसीआईएल वेबसाइट पर रुपये के शुक्रवार के बंद भाव में त्रुटि

सीसीआईएल वेबसाइट पर रुपये के शुक्रवार के बंद भाव में त्रुटि
Modified Date: May 11, 2026 / 02:36 pm IST
Published Date: May 11, 2026 2:36 pm IST

मुंबई, 11 मई (भाषा) क्लियरिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (सीसीआईएल) की वेबसाइट पर शुक्रवार को रुपये के बंद भाव का आंकड़ा गलत दर्ज हुआ था। देर से हुए एक सौदे के निरस्त होने को इसमें शामिल नहीं किया गया जिससे आंकड़ा अधिक दिखा।

सीसीआईएल की वेबसाइट के अनुसार, शुक्रवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93.51 पर बंद हुआ जो 71 पैसे की तेज बढ़त दर्शाता है।

फिनरेक्स और मैक्लाई जैसे अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय मंच पर डॉलर के मुकाबले रुपये का बंद भाव 94.48 बताया गया।

सीसीआईएल के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि यह त्रुटि इसलिए हुई क्योंकि शाम के समय दो बैंकों के बीच हुआ एक सौदा निरस्त हो गया लेकिन उसे स्थानीय मुद्रा के समापन मूल्य में शामिल नहीं किया गया। हालांकि, उन्होंने अधिक विवरण साझा नहीं किया।

संशोधित शुक्रवार के आंकड़ों के साथ, दोपहर के कारोबार में रुपया 72 पैसे टूटकर 95.20 पर कारोबार कर रहा था।

भाषा निहारिका अजय

अजय


लेखक के बारे में