एस्कॉर्ट्स कुबोटा को नए संयंत्र के लिए यीडा से 154 एकड़ जमीन आवंटित

एस्कॉर्ट्स कुबोटा को नए संयंत्र के लिए यीडा से 154 एकड़ जमीन आवंटित

एस्कॉर्ट्स कुबोटा को नए संयंत्र के लिए यीडा से 154 एकड़ जमीन आवंटित
Modified Date: March 24, 2026 / 04:51 pm IST
Published Date: March 24, 2026 4:51 pm IST

नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) कृषि और निर्माण उपकरण बनाने वाली कंपनी एस्कॉर्ट्स कुबोटा को नया विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) द्वारा 154 एकड़ जमीन आवंटित की गई है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि यह जमीन सेक्टर-10, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है, जहां उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए नई परियोजना स्थापित की जाएगी।

हालांकि, कंपनी ने इस परियोजना से जुड़ी वित्तीय जानकारी का खुलासा नहीं किया है।

मंगलवार को बीएसई पर कंपनी का शेयर 1.98 प्रतिशत चढ़कर 2,928 रुपये पर बंद हुआ।

भाषा योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में