Excise Duty Cut on Petrol Diesel: क्या अब सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? एक्साइज ड्यूटी कटौती के बाद बढ़ी उम्मीदें, जानिए आम लोगों को कितना मिलेगा फायदा?

Excise Duty Cut on Petrol Diesel: सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने का फैसला लिया है, जिससे कीमतें कम होने की उम्मीद बनी है। अब सवाल यह है कि तेल कंपनियां इस राहत को ग्राहकों तक पहुंचाएंगी या नहीं। अगर कंपनियां कटौती करेगी, तो आम लोगों को ईंधन खर्च में सीधा फायदा मिलेगा।

Excise Duty Cut on Petrol Diesel: क्या अब सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? एक्साइज ड्यूटी कटौती के बाद बढ़ी उम्मीदें, जानिए आम लोगों को कितना मिलेगा फायदा?

(Excise Duty Cut on Petrol Diesel/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: March 27, 2026 / 04:02 pm IST
Published Date: March 27, 2026 4:00 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती की
  • पेट्रोल पर टैक्स 13 से घटकर 3 रुपये, डीजल पर टैक्स शून्य
  • Nayara Energy ने पहले ही कीमतें बढ़ाईं

नई दिल्ली: Excise Duty Cut on Petrol Diesel: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी (Excise Duty on Petrol Diesel) में बड़ी कटौती की है। नए फैसले के अनुसार पेट्रोल पर टैक्स 13 रुपये से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। वहीं, डीजल पर 10 रुपये का टैक्स पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। इस फैसले के बाद आम लोगों को यह उम्मीद है कि जल्द ही ईंधन की कीमतें कम होगी।

क्या आम जनता को मिलेगा फायदा?

सरकार के इस फैसले से राहत की उम्मीद तो बढ़ी है, लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसका सीधा फायदा तुरंत जनता तक नहीं पहुंचेगा। विशेषज्ञों के अनुसार तेल कंपनियां पहले अपने नुकसान की भरपाई करेंगी। इसलिए जरूरी नहीं कि पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) तुरंत घट जाएं। यानी फिलहाल आम लोगों को थोड़ी और प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है।

तेल कंपनियों पर बढ़ रहा नुकसान

रेटिंग एजेंसी ICRA के मुताबिक, अगर कच्चे तेल की कीमत 100-105 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचती है, तो कंपनियों को पेट्रोल पर लगभग 11 रुपये और डीजल पर 14 रुपये प्रति लीटर तक का नुकसान हो सकता है। ऐसे में सरकार की टैक्स कटौती से कंपनियों को राहत मिलेगी। अगर यह राहत नहीं मिलती, तो कंपनियां पहले ही कीमतें बढ़ा सकती थीं।

कीमतों में बदलाव और बाजार की स्थिति

इसी बीच हाल ही में नायरा एनर्जी (Nayara Energy) ने पेट्रोल के दाम 5 रुपये और डीजल के दाम 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद कुछ जगहों पर पेट्रोल 100 रुपये के पार पहुंच गया है। हालांकि जियो-बीपी और सरकारी तेल कंपनियों ने अभी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 87.67 रुपये पर स्थिर है।

सरकार का पक्ष

सरकार की ओर से की गई कटौती के बाद केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि सरकार के सामने दो विकल्प थे या तो कीमतों का बोझ जनता पर डाला जाए या खुद उठाया जाए। सरकार ने जनता को राहत देने के लिए टैक्स घटाया है। हालांकि प्रीमियम पेट्रोल और कॉमर्शियल डीजल की कीमतों में हाल ही में बढ़ोतरी भी देखी गई है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।