निर्यात उत्पादों का दायरा बढ़ा: आम्रपाली आम, प्रीमियम चेरी व फ्रोजन ‘फ्रेंच फ्राइज’ को मिले नए बाजार

निर्यात उत्पादों का दायरा बढ़ा: आम्रपाली आम, प्रीमियम चेरी व फ्रोजन ‘फ्रेंच फ्राइज’ को मिले नए बाजार

निर्यात उत्पादों का दायरा बढ़ा: आम्रपाली आम, प्रीमियम चेरी व फ्रोजन ‘फ्रेंच फ्राइज’ को मिले नए बाजार
Modified Date: August 17, 2026 / 05:40 pm IST
Published Date: August 17, 2026 5:40 pm IST

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (भाषा) वाणिज्य मंत्रालय ने जुलाई में कई नए कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्यात को सुगम बनाया है। इन उत्पादों को नए विदेशी बाजारों में खरीदार मिले हैं। यह भारत के निर्यात उत्पादों की बढ़ती विविधता को दर्शाता है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

आम्रपाली आम, प्रीमियम अरेको चेरी, ‘फ्रोजन फ्रेंच फ्राइज’, अदरक, अनानास, शहद, ‘जीआई टैग’ (भौगोलिक संकेतक) वाली लाकाडोंग हल्दी, आलू बुखारा, पुरबी आइसक्रीम, नीलम और तोतापुरी आम तथा स्वादयुक्त मखाना जैसे उत्पादों की खेप सिंगापुर, इराक, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), कनाडा, भूटान और मालदीव जैसे देशों को भेजी गई।

यह पहल ऐसे समय में हुई है जब निर्यातक और सरकारी एजेंसियां नए बाजार तलाशने और पारंपरिक उत्पादों से आगे बढ़कर मूल्यवर्धित तथा विशेष खाद्य उत्पादों की बढ़ती वैश्विक मांग का लाभ उठाने के प्रयास कर रही हैं।

वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, झारखंड के गुमला और देवघर के आम्रपाली आम दुबई भेजे गए हैं, जबकि कर्नाटक के नीलम और तोतापुरी आम का निर्यात मालदीव को किया गया है।

वहीं, जम्मू-कश्मीर की प्रीमियम अरेको चेरी और आलू बुखारा को संयुक्त अरब अमीरात और सिंगापुर भेजा गया। उत्तराखंड के काशीपुर में तैयार किए गए जमे हुए ‘फ्रेंच फ्राइज’ की खेप इराक भेजी गई।

इसी तरह, मेघालय के री-भोई जिले से अदरक, अनानास, शहद और जीआई टैग वाली लाकाडोंग हल्दी की खेप सिंगापुर पहुंची। बिहार के दरभंगा के मखाना को कनाडा में खरीदार मिले।

वहीं, असम की पुरबी आइसक्रीम का निर्यात भूटान किया गया, जो पड़ोसी देशों के बाजारों में पहुंच बनाने वाला एक और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद बन गया है।

भाषा रमण अजय

अजय


लेखक के बारे में