धूत ट्रांसमिशन का शेयर कारोबार के पहले दिन 36 प्रतिशत से अधिक चढ़कर बंद

धूत ट्रांसमिशन का शेयर कारोबार के पहले दिन 36 प्रतिशत से अधिक चढ़कर बंद

धूत ट्रांसमिशन का शेयर कारोबार के पहले दिन 36 प्रतिशत से अधिक चढ़कर बंद
Modified Date: August 17, 2026 / 05:44 pm IST
Published Date: August 17, 2026 5:44 pm IST

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (भाषा) वाहन कलपुर्जा विनिर्माता कंपनी धूत ट्रांसमिशन लिमिटेड का शेयर सोमवार को बाजार में सूचीबद्ध होने के बाद अपने 871 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 36 प्रतिशत से अधिक चढ़कर बंद हुआ।

बीएसई पर कंपनी का शेयर 1,193.80 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य से 37 प्रतिशत अधिक है। कारोबार के दौरान यह 39.23 प्रतिशत चढ़कर 1,212.70 रुपये पर पहुंच गया। अंत में यह 36.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,187.50 रुपये पर बंद हुआ।

एनएसई पर शेयर ने 37.77 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,200 रुपये पर शुरुआत की। कारोबार के अंत में यह 36.28 प्रतिशत चढ़कर 1,187.05 रुपये पर रहा।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 24,290.08 करोड़ रुपये रहा।

बीएसई पर दिन में कंपनी के 30.82 लाख और एनएसई पर 304.20 लाख शेयरों का कारोबार हुआ।

धूत ट्रांसमिशन के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को शेयर बिक्री के अंतिम दिन 74.21 गुना अभिदान मिला था।

कंपनी के 3,067 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 829-871 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

कंपनी नए शेयर जारी कर जुटाई जाने वाली राशि का उपयोग कुछ बकाया कर्जों के पुनर्भुगतान एवं पूर्व भुगतान करने, अनुषंगी कंपनियों के कर्ज चुकाने और हरियाणा के झज्जर तथा तमिलनाडु के होसुर में वायरिंग हार्नेस विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने में करेगी। साथ ही राशि का एक हिस्सा अधिग्रहण और अन्य रणनीतिक पहल पर खर्च किया जाएगा।

वर्ष 1999 में राहुल धूत द्वारा स्थापित धूत ट्रांसमिशन वायरिंग हार्नेस, इलेक्ट्रॉनिक सेंसर एवं नियंत्रक, ऑटोमोटिव स्विच, पावर कॉर्ड, केबल, कनेक्टर और टर्मिनल जैसे उत्पाद बनाती है।

भाषा निहारिका अजय

अजय


लेखक के बारे में