BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद अप्रैल से 14 जून तक निर्यात में 15 प्रतिशत वृद्धि: पीयूष गोयल

वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद अप्रैल से 14 जून तक निर्यात में 15 प्रतिशत वृद्धि: पीयूष गोयल

वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद अप्रैल से 14 जून तक निर्यात में 15 प्रतिशत वृद्धि: पीयूष गोयल
Bhasha
Published: 21 Jun 2026 | 2:01 pmModified: 21 Jun 2026 | 2:01 pm

नयी दिल्ली, 21 जून (भाषा) केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कहा है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से 14 जून तक देश के माल निर्यात में लगभग 15 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

वाणिज्य मंत्रालय जून माह के निर्यात-आयात संबंधी आधिकारिक आंकड़े 15 जुलाई को जारी करेगा।

गोयल ने कहा कि अमेरिका द्वारा 50 प्रतिशत शुल्क लगाए जाने के बावजूद 2025-26 में भारत के निर्यात में मजबूत वृद्धि हुई है।

मुंबई में ‘चार्टर्ड अकाउंटेंट्स’ के साथ संवाद के दौरान उन्होंने कहा, ‘‘यहां तक अगर हम अप्रैल और मई के पूरे महीनों के साथ ही जून के 14 दिन के उपलब्ध आंकड़ों की बात करें तो इसमें निर्यात में 15 प्रतिशत की वृद्धि रही है।’’

मंत्री ने कहा कि मई में भारत का निर्यात 18 प्रतिशत बढ़कर 45.2 अरब अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया, जो छह माह का उच्चतम स्तर है। हालांकि, इसी अवधि में व्यापार घाटा बढ़कर 28.21 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया।

अप्रैल-मई 2026-27 के दौरान देश का निर्यात 16.09 प्रतिशत बढ़कर 88.91 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि आयात 15.14 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 145.35 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस अवधि में व्यापार घाटा 56.44 अरब डॉलर दर्ज किया गया।

गोयल ने ‘चार्टर्ड अकाउंटेंट्स’ से विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा, ‘‘और विकसित भारत की शुरुआत कहां से होती है, इसकी शुरूआत उत्तर मुंबई से होती है। हमें सबसे पहले अपने आसपास के क्षेत्र को बेहतर बनाना होगा।’’

मुंबई उत्तर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले गोयल ने बताया कि उन्होंने नगर निगम आयुक्त, जनप्रतिनिधियों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से क्षेत्र में स्वच्छता अभियान शुरू करने का आग्रह किया है।

भाषा यासिर अजय

अजय

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद अप्रैल से 14 जून तक निर्यात में 15 प्रतिशत वृद्धि: पीयूष गोयल

People also search for:ExportExport GoyalsGoyals
शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स 570 अंक टूटा

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट, सेंसेक्स 570 अंक टूटा

01 Oct 2026 | 4:42 pm
सीआईएल की बिजली क्षेत्र को कोयला आपूर्ति सितंबर तिमाही में 11 प्रतिशत बढ़ी

सीआईएल की बिजली क्षेत्र को कोयला आपूर्ति सितंबर तिमाही में 11 प्रतिशत बढ़ी

01 Oct 2026 | 4:41 pm
रुपया 37 पैसे टूटकर 96.31 प्रति डॉलर पर

रुपया 37 पैसे टूटकर 96.31 प्रति डॉलर पर

01 Oct 2026 | 4:37 pm
अब यूपीआई ऐप के जरिये खोल सकेंगे एनपीएस खाता, तीन करोड़ अंशधारकों को जोड़ने का लक्ष्य

अब यूपीआई ऐप के जरिये खोल सकेंगे एनपीएस खाता, तीन करोड़ अंशधारकों को जोड़ने का लक्ष्य

01 Oct 2026 | 4:28 pm
सिक्किम सरकार ने कर्मचारियों का डीए, पेंशनभोगियों का डीआर बढ़ाया

सिक्किम सरकार ने कर्मचारियों का डीए, पेंशनभोगियों का डीआर बढ़ाया

01 Oct 2026 | 4:06 pm
एनटीपीसी का बिजली उत्पादन दूसरी तिमाही में 13 प्रतिशत बढ़कर 117.9 अरब यूनिट पर

एनटीपीसी का बिजली उत्पादन दूसरी तिमाही में 13 प्रतिशत बढ़कर 117.9 अरब यूनिट पर

01 Oct 2026 | 3:56 pm
व्यापार, कच्चे तेल की अनिश्चितताओं से पूंजी आकर्षित करना भारत के लिए चुनौती: वित्त मंत्रालय रिपोर्ट

व्यापार, कच्चे तेल की अनिश्चितताओं से पूंजी आकर्षित करना भारत के लिए चुनौती: वित्त मंत्रालय रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 3:52 pm
PNG Drive 3.0 Scheme: PNG कनेक्शन की रफ्तार होगी तेज! सरकार की नई प्रोत्साहन योजना से हर रोज जुड़ेंगे 20 हजार घर, जानें आम लोगों को क्या मिलेगा फायदा?

PNG Drive 3.0 Scheme: PNG कनेक्शन की रफ्तार होगी तेज! सरकार की नई प्रोत्साहन योजना से हर रोज जुड़ेंगे 20 हजार घर, जानें आम लोगों को क्या मिलेगा फायदा?

01 Oct 2026 | 3:51 pm