सिक्किम सरकार ने कर्मचारियों का डीए, पेंशनभोगियों का डीआर बढ़ाया
सिक्किम सरकार ने कर्मचारियों का डीए, पेंशनभोगियों का डीआर बढ़ाया
नयी दिल्ली, एक अक्टूबर (भाषा) सिक्किम सरकार ने राज्य के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) और पेंशनधारकों के लिए महंगाई राहत (डीआर) में बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी एक जनवरी से प्रभावी होगी।
सरकार की ओर से जारी परिपत्र के अनुसार, पुराने मूल वेतन ढांचे के तहत वेतन पाने वाले कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए डीए/डीआर 257 प्रतिशत से बढ़ाकर 262 प्रतिशत कर दिया गया है।
संशोधित मूल वेतन ढांचे के तहत वेतन पाने वाले कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए डीए/डीआर 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया गया है।
वित्त विभाग के परिपत्र के अनुसार, संशोधित डीए दरें नियमित वेतनमान में संशोधित वेतन पाने वाले संविदा कर्मचारियों और कार्यभारित प्रतिष्ठानों यानी किसी परियोजना से वेतन पाने वाले कर्मियों पर भी लागू होंगी।
छठे केंद्रीय वेतन आयोग के तहत पुराने वेतनमान और ग्रेड पे ढांचे में वेतन पाने वाले अखिल भारतीय सेवा (एआईएस) अधिकारियों के लिए डीए 257 प्रतिशत से बढ़ाकर 262 प्रतिशत किया गया है। वहीं, सातवें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर संशोधित मूल वेतन ढांचे के तहत वेतन पाने वाले एआईएस अधिकारियों का डीए 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया गया है।
परिपत्र में कहा गया है कि 50 पैसे या उससे अधिक के अंश वाली राशि को अगले रुपये में पूर्णांकित किया जाएगा, जबकि 50 पैसे से कम के अंश को नजरअंदाज किया जाएगा।
सिक्किम सरकार में करीब 50,000 कर्मचारी और पेंशनधारक हैं।
भाषा योगेश अजय
अजय
लेखक के बारे में
Web Title: सिक्किम सरकार ने कर्मचारियों का डीए, पेंशनभोगियों का डीआर बढ़ाया
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›अब यूपीआई ऐप के जरिये खोल सकेंगे एनपीएस खाता, तीन करोड़ अंशधारकों को जोड़ने का लक्ष्य
01 Oct 2026 | 4:28 pmएनटीपीसी का बिजली उत्पादन दूसरी तिमाही में 13 प्रतिशत बढ़कर 117.9 अरब यूनिट पर
01 Oct 2026 | 3:56 pmव्यापार, कच्चे तेल की अनिश्चितताओं से पूंजी आकर्षित करना भारत के लिए चुनौती: वित्त मंत्रालय रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 3:52 pm
PNG Drive 3.0 Scheme: PNG कनेक्शन की रफ्तार होगी तेज! सरकार की नई प्रोत्साहन योजना से हर रोज जुड़ेंगे 20 हजार घर, जानें आम लोगों को क्या मिलेगा फायदा?
01 Oct 2026 | 3:51 pmखबर रुपया बंद
01 Oct 2026 | 3:42 pmटेवोल्डे गेब्रेमरियम ने एयर इंडिया के सीईओ एवं एमडी का कार्यभार संभाला
01 Oct 2026 | 3:40 pmखबर शेयर बंद
01 Oct 2026 | 3:40 pmखाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन, एफएसएसएआई ने शिवम एग्रो, टीसीएफ के लाइसेंस निलंबित किए
01 Oct 2026 | 3:38 pm