नयी दिल्ली, 23 दिसंबर (भाषा) विदेशी में गिरावट के रुख के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में शुक्रवार को अधिकांश तेल-तिलहनों की कीमतों में गिरावट रही जबकि मूंगफली तेल तिलहन के भाव अपरिवर्तित रहे।
बाजार के जानकार सूत्रों ने कहा कि मलेशिया एक्सचेंज में 1.75 प्रतिशत की गिरावट रही। वहीं शिकॉगो एक्सचेंज भी बृहस्पतिवार को 2.75 प्रतिशत टूटा था और फिलहाल यहां अधिक घट-बढ़ नहीं है।
सूत्रों ने कहा कि अगले महीने सरसों की फसल समय से थोड़ा पहले मंडियों में आ सकती है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में 20 जनवरी, 2023 के आसपास सरसों की फसल आनी शुरू हो जाएगी। इस स्थिति में सरकार को बंदरगाहों पर सस्ते आयातित तेलों की भरमार रोकने तथा देशी तिलहनों की खपत की स्थिति बनाने के लिए पहल जल्द करनी होगी।
सूत्रों के मुताबिक, सरकार सोयाबीन के शुल्क-मुक्त आयात की छूट केवल उन पेराई मिलों को ही दे जो इस तिलहन के डी-आयल्ड केक (डीओसी) का निर्यात करते हों। ऐसे शुल्क-मुक्त आयात की छूट उन रिफायनरों को न दी जाए जो इसे लाभ कमाने के अवसर के रूप में लें जिससे उपभोक्ताओं को सस्ता के बजाय महंगे में खाद्य तेल मिले।
उन्होंने कहा कि महंगा होने के कारण सोयाबीन डीओसी का निर्यात फायदेमंद न होने से इसका निर्यात कम है। सरकार को मुद्रास्फीति पर लगाम लगाने के लिए खाद्यतेलों के अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) पर सख्त निगरानी रखनी होगी अन्यथा मुद्रास्फीति के दबाव में सरकार कोई अहम फैसला नहीं कर पाएगी। उन्होंने इस संदर्भ में इंडोनेशिया में अपने खाद्यतेलों की महंगाई कम करने के लिए निर्यात पर रोक लगाने के फैसले का हवाला दिया। इंडोनेशिया ने निर्यात बढ़ाने के लिए उन तेल कंपनियों को सब्सिडी दी जो वहां स्थानीय स्तर पर उपभोक्ताओं को सस्ते में खाद्यतेल सुलभ कराये। इन कदमों से वहां स्थिति तुरंत काबू में आ गयी।
सूत्रों ने कहा कि सस्ता आयातित तेल होने से मांग पर असर पड़ने और किसानों के सस्ते में बिकवाली न करने से मूंगफली तेल तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।
शुक्रवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:
सरसों तिलहन – 7,030-7,080 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली – 6,485-6,545 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 15,250 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल 2,445-2,710 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 14,100 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,135-2,265 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,195-2,320 रुपये प्रति टिन।
तिल तेल मिल डिलिवरी – 18,900-21,000 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,700 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,400 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,700 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 8,500 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 11,950 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 10,150 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 9,200 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना – 5,575-5,675 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज- 5,395-5,435 रुपये प्रति क्विंटल।
मक्का खल (सरिस्का)- 4,010 रुपये प्रति क्विंटल।
भाषा राजेश राजेश प्रेम
प्रेम