Ram Mandir Kakbhushundi Idol | Photo Credit: AI
अयोध्या: Ram Mandir Donation उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे (Ram Mandir Donation) को लगातार विवाद बढ़ता ही जा रहा है। चढ़ावा चोरी प्रकरण को छह दिनों तक खंगालने के बाद विशेष जांच दल (एसआइटी) ने प्रारंभिक रिपोर्ट सौंप दी। इस मामले में कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है, लेकिन आए दिन इस मामले में नए नए खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच एक महिला ने चढ़ावा को लेकर बड़ा दावा किया था, जिसको अब पीठाधीश्वर सीताराम दास जी महाराज ने खंडन कर दिया है। उन्होंने कहा कि महिला सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाई जा रही हैं।
Ram Mandir Kakbhushundi Idol साकेत भवन पीठाधीश्वर सीताराम दास जी महाराज ने कहा कि “मैंने सोशल मीडिया पर देखा कि एक महिला ने काकभुशुंडी दान की थी और अब सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाई जा रही हैं कि वह चोरी हो गई है। मैंने कारसेवकपुरम गया और वहाँ काकभुशुंडी की पूजा होते देखी। मैं उन दानदाताओं और भक्तों से अनुरोध करूँगा जिन्होंने काकभुशुंडी दान की है, कि वे कारसेवकपुरम आकर उसे देखें। ऐसी अफवाहें नहीं फैलाई जानी चाहिए जो लोगों की आस्था को ठेस पहुँचाती हैं। अगर आपको सोशल मीडिया से कोई अफवाह मिलती भी है, तो उसे फैलाने से पहले उसकी पुष्टि कर लें। अगर आप पुष्टि किए बिना उसे फैलाते हैं, तो आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी”
#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh | Saket Bhawan Peethadhishwar Sitaram Das Ji Maharaj says, “I saw on social media that a lady had donated a Kakabhushundi and now rumours are being spread on social media that it has also been stolen… I went to Karsewakpuram and saw Kakabhushundi… pic.twitter.com/2TxqjuS9jL
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 25, 2026
आपको बता दें कि दानदाता अनीता भारद्वाज ने दावा किया था कि उन्होंने राम मंदिर परिसर में चांदी से निर्मित काकभुशुंडि प्रतिमा दान स्वरूप सौंपी थी, लेकिन उन्हें अब तक उसकी कोई आधिकारिक रसीद या फोटो उपलब्ध नहीं कराई गई है। अनीता के अनुसार, तस्वीर में जो चांदी का कौवा (काकभुशुंडि) देख रहे हैं, वह अनीता भारद्वाज ने चंपत राय को (Kakbhushundi Donation Ram Mandir) दिया था, ताकि राम मंदिर दरबार में इन्हें रखा जा सके। हालांकि, इस संबंध में अभी तक किसी स्वतंत्र एजेंसी या आधिकारिक दस्तावेज से इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।
तस्वीर में जो चांदी का कौवा (काकभुशुंडि) देख रहे हैं, वह अनीता भारद्वाज ने चंपत राय को दिया था, ताकि राम मंदिर दरबार में इन्हें रखा जा सके। अब अनीता जी पूछ रही हैं यह दान कहाँ गया? कोई रसीद भी नहीं मिली थी।
काकभुशुंडी को राम भक्त के रूप में चित्रित किया गया है, जो कौवे के रूप… https://t.co/RDLV1HqUKJ pic.twitter.com/NvmYv6YRDq
— Sachin Gupta (@Sachingupta) June 24, 2026