Arvind Kejriwal On Ram Mandir Ghotala : ‘आखिर किसे बचाने की हो रही कोशिश?’ राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल ने दागे तीखे सवाल, बोले- SIT तो सिर्फ…

Ads

Arvind Kejriwal ने राम मंदिर में चढ़ावे और चंदे से जुड़े कथित विवाद को लेकर सरकार और SIT पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दावा किया कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और कहा कि वह अयोध्या जाकर संतों से भी चर्चा करेंगे।

  •  
  • Publish Date - June 25, 2026 / 04:51 PM IST,
    Updated On - June 25, 2026 / 04:55 PM IST

Arvind Kejriwal On Ram Mandir Ghotala / Image Source : x

HIGHLIGHTS
  • अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर से जुड़े कथित चंदा और चढ़ावा विवाद पर सवाल उठाए।
  • SIT की कार्यप्रणाली पर गंभीर टिप्पणी करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।
  • अयोध्या और Hanuman Garhi जाने का ऐलान किया।

लखनऊ: Arvind Kejriwal On Ram Mandir Ghotala आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अयोध्या के श्री राम मंदिर में चढ़ावे और चंदे के कथित गबन के मामले को लेकर सरकार और जांच कमेटी पर बड़ा हमला बोला है। लखनऊ पहुंचे केजरीवाल ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह एसआईटी सिर्फ एक धोखा है, जिसका एकमात्र काम प्रभावशाली लोगों को बचाना और पूरे मामले को दबाना है।

200 करोड़ कैश और चांदी चोरी होने का दावा

अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “श्री राम मंदिर के बारे में जो खबरें आ रही हैं, उनसे मेरा मन बहुत दुखी है। Arvind Kejriwal Ayodhya Visit  भगवान को चढ़ाए गए हीरे-जवाहरात चोरी हो गए हैं। यहाँ तक कहा जा रहा है कि ₹200 करोड़ तक का कैश चोरी हुआ है। किसी श्रद्धालु ने 200 किलो चांदी दान की थी, वह भी गायब हो गई है।” उन्होंने कहा कि देश के करोड़ों हिंदुओं की आस्था के केंद्र में हुई इस तरह की हेराफेरी से हर कोई आहत है।

कल अयोध्या जाएंगे केजरीवाल, संतों से करेंगे चर्चा

Arvind Kejriwal SIT Comments मामले की गंभीरता को देखते हुए आप प्रमुख ने अपने अयोध्या दौरे का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा, “मैं कल अयोध्या जा रहा हूं, जिसके बाद मैं हनुमानगढ़ी भी जाऊंगा। वहां मैं कुछ प्रमुख संतों से मुलाकात करूंगा और इस पूरे घटनाक्रम पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।”

SIT की शक्तियों पर उठाए सवाल

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) को आड़े हाथों लेते हुए केजरीवाल ने कहा कि इस जांच कमेटी के पास असल में कोई शक्ति ही नहीं है। जनता की नजरों में यह SIT सिर्फ एक दिखावा है ताकि बड़े चेहरों को बचाया जा सके। उन्होंने सवाल उठाया कि इतनी बड़ी चोरी के बाद भी अब तक मुख्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई क्यों नहीं की गई है।

इन्हें भी पढ़ें:-