अल्फा वेव ने डेल्हीवरी में 1.93 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची

Ads

अल्फा वेव ने डेल्हीवरी में 1.93 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची

  •  
  • Publish Date - June 25, 2026 / 03:11 PM IST,
    Updated On - June 25, 2026 / 03:11 PM IST

नयी दिल्ली, 25 जून (भाषा) अल्फा वेव ग्लोबल ने लॉजिस्टिक्स कंपनी डेल्हीवरी में अपनी पूरी 1.93 प्रतिशत हिस्सेदारी खुले बाजार के सौदे के जरिये 665 करोड़ रुपये में बेच दी है।

हिस्सेदारी बिक्री के बाद बृहस्पतिवार को डेल्हीवरी के शेयर में गिरावट आई।

शेयर बाजार पर उपलब्ध थोक आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका स्थित अल्फा वेव ग्लोबल ने अपनी सहयोगी इकाई अल्फा वेव वेंचर्स, एलपी के माध्यम से कुल 1,44,44,800 शेयर दो चरणों में बेचे। यह कंपनी की कुल चुकता पूंजी का 1.93 प्रतिशत हिस्सा है।

ये लेनदेन बुधवार को 460.03 रुपये से 460.36 रुपये प्रति शेयर के दायरे में किए गए। इस प्रकार इन सौदों का कुल मूल्य 664.74 करोड़ रुपये रहा।

भाषा यासिर अजय

अजय