Maruti Suzuki Dzire Price Hike: मारुति सुजुकी ने ग्राहकों को दिया बड़ा झटका! अब कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार हुई और महंगी, जानिए कितना बढ़ा दाम

Ads

Maruti Suzuki Dzire Price Hike: मारुति सुजुकी ने अपनी लोकप्रिय कार Maruti Suzuki Dzire की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि कंपनी ने इसके बेस वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे पहले कंपनी Maruti Suzuki Swift और Maruti Suzuki e Vitara की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर चुकी है।

  •  
  • Publish Date - June 25, 2026 / 03:35 PM IST,
    Updated On - June 25, 2026 / 03:35 PM IST

(Maruti Suzuki Dzire Price Hike/ Image Credit: Maruti Suzuki)

HIGHLIGHTS
  • मारुति सुजुकी डिजायर की कीमतों में बढ़ोतरी
  • बेस LXI वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं
  • पेट्रोल मॉडल 5,000 रुपये तक महंगे हुए

नई दिल्ली: Maruti Suzuki Dzire Price Hike: मारुति सुजुकी ने अपनी लोकप्रिय सेडान Maruti Suzuki Dzire की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। हाल ही में कंपनी ने Maruti Suzuki Swift और Maruti Suzuki e Vitara की कीमतों में भी बढ़ोतरी की थी। अब डिजायर वेरिएंट पहले से महंगे हो गए हैं। हालांकि कंपनी ने इसके बेस LXI वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नही किया है। लेकिन अन्य वेरिएंट पहले के मुकाबले अब महंगे हो गए हैं।

कितनी बढ़ी कीमत?

नई कीमतों के अनुसार डिजायर के पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमत में 5,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। वहीं CNG वेरिएंट्स पर सबसे ज्यादा 7,500 रुपये तक का इजाफा हुआ है। इस बदलाव के बाद ग्राहकों को कार खरीदने के लिए पहले की तुलना में अधिक कीमत चुकानी होगी। हालांकि बेस मॉडल की कीमत स्थिर रखी गई है। जिससे एंट्री-लेवल सेडान खरीदने वालों पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।

इंजन और परफॉर्मेंस

नई डिजायर में 1.2-लीटर Z-Series 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 82 हॉर्सपावर की ताकत और 112 Nm का टॉर्क पैदा करता है। कंपनी इस कार को फैक्ट्री-फिटेड CNG किट के साथ भी उपलब्ध कराती है। ट्रांसमिशन के लिए ग्राहकों को 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। जिससे ड्राइविंग अनुभव और बेहतर हो जाता है।

माइलेज, सेफ्टी और फीचर्स

माइलेज के मामले में डिजायर काफी दमदार मानी जाती है। कंपनी के अनुसार इसका मैनुअल वेरिएंट 24.79 किमी प्रति लीटर, AMT मॉडल 25.71 किमी प्रति लीटर और CNG वेरिएंट 33.73 किमी प्रति किलोग्राम तक का माइलेज देता है। सुरक्षा के लिए इसे 5-स्टार Bharat NCAP रेटिंग मिल चुकी है। इसमें 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, हिल होल्ड असिस्ट, रिवर्स पार्किंग सेंसर और रियर डिफॉगर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा 9-इंच टचस्क्रीन, 360-डिग्री कैमरा, क्रूज कंट्रोल, इलेक्ट्रिक सनरूफ और पुश-बटन स्टार्ट जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।

स्विफ्ट की कीमत भी बढ़ी

डिजायर के साथ-साथ Maruti Suzuki Swift की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है। स्विफ्ट के CNG वेरिएंट्स की कीमत में 7,500 रुपये तक का इजाफा हुआ है। जबकि अन्य वेरिएंट्स 4,000 रुपये तक महंगे हुए हैं। हालांकि बेस मॉडल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नए अपडेट के बाद स्विफ्ट की एक्स-शोरूम कीमत 5.79 लाख रुपये से शुरू होकर 8.84 लाख रुपये तक पहुंच गई है।

इन्हें भी पढ़ें:

मारुति सुजुकी डिजायर की कीमत में कितना इजाफा हुआ है?

पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमत में 5,000 रुपये तक और CNG वेरिएंट्स में 7,500 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।

क्या डिजायर के बेस वेरिएंट की कीमत भी बढ़ी है?

नहीं, कंपनी ने LXI बेस वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है।

डिजायर में कौन सा इंजन मिलता है?

इसमें 1.2-लीटर Z-Series 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है।

डिजायर का माइलेज कितना है?

मैनुअल वेरिएंट 24.79 kmpl, AMT वेरिएंट 25.71 kmpl और CNG मॉडल 33.73 km/kg तक का माइलेज देता है।