एफसीएल ने 615.67 करोड़ रुपये के ब्याज, मूलधन के भुगतान में चूक की
एफसीएल ने 615.67 करोड़ रुपये के ब्याज, मूलधन के भुगतान में चूक की
नयी दिल्ली, आठ अप्रैल (भाषा) फ्यूचर कंज्यूमर लिमिटेड (एफसीएल) ने मार्च 2026 के अंत तक बैंकों, वित्तीय संस्थानों और असूचीबद्ध ऋण प्रतिभूतियों से लिए गए ऋण के ब्याज और मूलधन के भुगतान में 615.67 करोड़ रुपये की चूक की है।
कर्ज में डूबे फ्यूचर ग्रुप की एफएमसीजी (रोजमर्रा की जरूत का सामान बनाने वाली) इकाई एफसीएल ने 31 मार्च, 2026 तक बैंकों और वित्तीय संस्थानों से लिए गए 325.26 करोड़ के ऋण और अन्य नकद सुविधाओं के भुगतान में चूक की थी। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि इसमें बैंकों से लिया गया मूलधन और ब्याज दोनों शामिल हैं।
एफसीएल ने कहा कि कंपनी इस साल संपत्ति मौद्रिकरण और ऋण पुनर्गठन का प्रयास कर रही है। कंपनी एफएमसीजी उत्पादों के विनिर्माण, ब्रांडिंग और वितरण में शामिल है।
भाषा पाण्डेय रमण
रमण

Facebook


