फेडरल बैंक का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 37 प्रतिशत बढ़कर 1,177 करोड़ रुपये पर

फेडरल बैंक का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 37 प्रतिशत बढ़कर 1,177 करोड़ रुपये पर

फेडरल बैंक का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 37 प्रतिशत बढ़कर 1,177 करोड़ रुपये पर
Modified Date: July 17, 2026 / 08:55 pm IST
Published Date: July 17, 2026 8:55 pm IST

नयी दिल्ली, 17 जुलाई (भाषा) निजी क्षेत्र के फेडरल बैंक का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 36.57 प्रतिशत बढ़कर 1,176.93 करोड़ रुपये रहा। मुख्य आय बढ़ने और संपत्ति गुणवत्ता में सुधार से कंपनी का लाभ बढ़ा है।

फेडरल बैंक ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी मुख्य शुद्ध-ब्याज आय 26 प्रतिशत बढ़कर 2,946 करोड़ रुपये रही। बैंक का शुद्ध ब्याज मार्जिन बढ़कर 3.33 प्रतिशत रहा जो एक साल पहले 2025-26 की इसी तिमाही में 2.94 प्रतिशत था।

फेडरल बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी केवीएस मणियन ने संवाददाताओं से कहा कि वित्त वर्ष की पहली तिमाही में ऋण वृद्धि मजबूत रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि बैंक हर तिमाही में शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) में 0.05 प्रतिशत विस्तार का लक्ष्य रख रहा है।

सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति अनुपात 30 जून को घटकर 1.52 प्रतिशत रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1.91 प्रतिशत था।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण


लेखक के बारे में