Festive Season Jewellery Shopping: सोना महंगा हुआ तो चांदी की चमकी किस्मत! त्योहारी सीजन में धड़ाधड़ हो रही खरीदारी, ज्वेलर्स हुए मालामाल
Festive Season Jewellery Shopping: इस फेस्टिव सेल सीजन में चांदी की मांग तेजी से बढ़ रही है। पहले भारतीय गहनों में सोने की तुलना में चांदी को कम पसंद किया जाता था लेकिन सोने की लगातार बढ़ती कीमतों में तस्वीर ही बदल दी है। खासकर अब मध्यम वर्ग के ग्राहक बजट में खरीदारी के लिए चांदी की तरफ रुख कर रहे हैं।
(Festive Season Jewellery Shopping/Image Credit: AI-generated)
- महंगे सोने के बीच चांदी की मांग बढ़ी।
- चांदी के गहने और उपहार ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं।
- दिवाली सीजन में चांदी की खरीद 17-18% बढ़ने का अनुमान है।
बिजनेस: Festive Season Jewellery Shopping: भारतीय बाजार में सोने के मुकाबले चांदी को लंबे समय से दूसरी पसंद के तौर पर देखा जा रहा था। लेकिन सोने की कीमत में दिनों-दिन बढ़ोतरी और 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंचने के बाद चांदी की मांग (Festive Season Jewellery Shopping) में तेजी दिखाई दे रहा है। ऊंची कीमतों के कारण मध्यम वर्ग के कई खरीदार अब चांदी की ओर रुख कर रहे हैं। जिससे त्योहारी सीजन में इसकी खरीदारी बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।
गहनों से लेकर सजावटी सामान तक बढ़ी मांग
ज्वैलर्स ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए चांदी के गहनों के साथ मूर्तियां, उपहार, सजावटी सामान और फर्नीचर जैसी कई चीजें पेश कर रहे हैं। रिपोर्ट में सूरत के एक पच्चीगर (गहने या पत्थर जड़ने वाला) ने बताया कि उनके कारोबार में चांदी से होने वाली कमाई (Festive Season Jewellery Shopping) अब करीब 35 फीसदी तक पहुंच गई है। उनका कहना है कि ग्राहकों की पसंद में बदलाव आया है और मध्यम वर्ग चांदी के किफायती उपहारों को ज्यादा पसंद कर रहें है। उनके मुताबिक, नवरात्रि से शुरू होने वाले करीब एक महीने के त्योहारों के दौरान उनकी सालाना चांदी बिक्री का लगभग 40 फीसदी हिस्सा आने की उम्मीद है।
दिवाली में 17-18 फीसदी बढ़ सकती है खरीदारी
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के नेशनल सेक्रेटरी सुरेंद्र मेहता के अनुसार, इस दिवाली सीजन में चांदी की खरीदारी (Festive Season Jewellery Shopping) पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 17-18 फीसदी बढ़ सकती है। कीमतों के अंतर को समझें तो करीब 1.50 लाख रुपये में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना खरीदा जा सकता है, जबकि इतनी ही रकम में लगभग 650 ग्राम चांदी मिल सकती है। यही अंतर बजट वाले खरीदारों को चांदी की तरफ आकर्षित कर रहा है।
आयात बढ़ने से सप्लाई को भी सहारा
चांदी की बढ़ती मांग के बीच बाजार में इसकी उपलब्धता को लेकर फिलहाल बड़ी परेशानी नहीं बताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने जुलाई में चांदी के आयात पर मई में लगाए गए कुछ प्रतिबंधों में ढील दी थी। इसके बाद अगस्त में चांदी का आयात 1 अरब डॉलर से अधिक रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 127 फीसदी ज्यादा था। ऐसे में इस त्योहारी सीजन में चांदी की मांग और कारोबार पर बाजार की नजर बनी हुई है।
इन्हें भी पढ़ें:
- PM Kisan 24th Installment Date: जल्द खत्म होने वाला है 24वीं किस्त का इंतजार? अक्टूबर में इस तारीख से पहले आ सकती है रकम, जानें क्या है नया अपडेट?
- Dussehra Holidays 2026 Date: 10 अक्टूबर से शुरू होगी दशहरा की छुट्टी, 13 दिनों तक बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र, नोटिफिकेशन जारी
- Squad https://www.ibc24.in/sport/ind-vs-wi-1st-odi-3772139.html

Facebook


