फिनो पेमेंट्स बैंक के आईपीओ को दूसरे दिन 87 प्रतिशत अभिदान

फिनो पेमेंट्स बैंक के आईपीओ को दूसरे दिन 87 प्रतिशत अभिदान

फिनो पेमेंट्स बैंक के आईपीओ को दूसरे दिन 87 प्रतिशत अभिदान
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: November 1, 2021 10:50 pm IST

नयी दिल्ली, एक नवंबर (भाषा) फिनो पेमेंट्स बैंक के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को दूसरे दिन 87 प्रतिशत अभिदान मिला।

शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, 1,14,64,664 शेयरों के आईपीओ के लिए 99,90,600 शेयरों की बोलियां मिलीं।

खुदरा निवेशकों के खंड को 4.65 गुना और गैर-संस्थागत निवेशक खंड को 10 प्रतिशत अभिदान मिला।

आईपीओ के तहत 300 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए हैं और 1,56,02,999 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई गई है।

आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 560 से 577 रुपये प्रति शेयर है।

फिनो पेमेंट्स बैंक ने बृहस्पतिवार को एंकर निवेशकों से 539 करोड़ रुपये जुटाए थे।

मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर आईपीओ से 1,200.3 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद है।

भाषा अजय अजय रमण

रमण


लेखक के बारे में