नए वित्तीय वर्ष का पहला दिन, पहली बार सेंसेक्स 39,000 के पार
नए वित्तीय वर्ष का पहला दिन, पहली बार सेंसेक्स 39,000 के पार
मुंबई। नए वित्तीय वर्ष के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार की ऐतिहासिक शुरुआत हुई है। मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 320 अंकों की बढ़त के साथ 39 हजार के स्तर के पार जा पहुंचा। सेंसेक्स का ये ऑल टाइम हाई लेवल है।
ये भी पढ़ें:बीजेपी का कांग्रेस के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन, कांग्रेसी नेताओं के मुखौटे लगाकर पहनी सब्जी की
बता दें कि इससे पहले सेंसेक्स ने 29 अगस्त 2018 को रिकॉर्ड 38, 989.65 का स्तर छुआ था। इस बढ़त के कुछ देर बाद सेंसेक्स ने 39 हजार के स्तर को पार कर लिया है। सबसे खास बात ये है कि ऐसा पहली बार हुआ है जब सेंसेक्स 39 हजार 25 तक पहुंचा है।
ये भी पढ़ें:दिसंबर में हुई परीक्षा, लेकिन नहीं जारी हुआ परिणाम, छात्रों को हो रही परेशानी
वहीं बताया जा रहा है कि आर्थिक गतिविधियों को लगातार बढ़ावा देने के लिए रिजर्व दरों की ओर से ज्याज दर में कटौती से निवेशक काफी उत्साहित हैं। इसके साथ ही बता दें कि शुक्रवार को सेंसेक्स 127 अंक की तेजी के साथ 38,672.91 अंक और निफ्टी 11,623.90 अंक पर बंद हुआ था।

Facebook


