भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का पहला चरण मध्य जुलाई तक हो सकता है लागूः गोयल

Ads

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का पहला चरण मध्य जुलाई तक हो सकता है लागूः गोयल

  •  
  • Publish Date - June 5, 2026 / 05:41 PM IST,
    Updated On - June 5, 2026 / 05:41 PM IST

विशाखापत्तनम, पांच जून (भाषा) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत एवं अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते से जुड़े सभी अधूरे मुद्दों को सुलझाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और अगले महीने के मध्य तक इस समझौते का पहला चरण लागू हो जाने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि इस समझौते को अंतिम रूप देने के लिए अमेरिकी दल दो से चार जून तक नयी दिल्ली में था और उन्होंने भारतीय दल के साथ संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।

गोयल ने कहा, ‘‘मेरी भी उनसे मुलाकात हुई थी और हम सभी अधूरे मुद्दों को सुलझाने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं। मुझे लगता है कि अगले महीने के मध्य तक हम समझौते के पहले चरण को बहुत अच्छे तरीके से लागू करने की स्थिति में होंगे।’’

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह हमारे द्विपक्षीय व्यापार समझौते का सिर्फ पहला चरण है, जिससे हमारे प्रतिस्पर्धियों की तुलना में भारत को तरजीही पहुंच मिलेगी।’’

वाणिज्य मंत्री ने कहा कि इस महीने के आखिर में एक उच्च-स्तरीय दल के भारत आने की उम्मीद है।

भाषा

यासिर प्रेम

प्रेम