Contract Employee Salary Hike: बढ़ गई इन संविदा कर्मचारियों की सैलरी.. अब खातों में आएंगे हर महीने 20,500 रुपये.. कैबिनेट मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

Ads

पंजाब सरकार ने संविदा सफाई कर्मचारियों का मासिक वेतन 10,500 रुपये से बढ़ाकर 20,500 रुपये कर दिया है। फैसले के बाद बरनाला में चल रही हड़ताल समाप्त हो गई, जबकि पुलिस कार्रवाई की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है।

  •  
  • Publish Date - July 27, 2026 / 10:29 PM IST,
    Updated On - July 27, 2026 / 10:55 PM IST

Contract Employee Salary Hike Announcement in Punjab || Image- Business Standard File

HIGHLIGHTS
  • संविदा सफाई कर्मचारियों का वेतन सीधे दोगुना कर दिया गया।
  • बरनाला हड़ताल खत्म, पुलिस कार्रवाई की होगी एसआईटी जांच।
  • डीएसपी निलंबित, कर्मचारियों की अन्य मांगों पर भी विचार।

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने संविदा सफाई कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए उनका मासिक वेतन 10,500 रुपये से बढ़ाकर 20,500 रुपये कर दिया है। (Contract Employee Salary Hike Announcement in Punjab) राज्य के मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सोमवार को इसकी घोषणा की। इसके बाद बरनाला में चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल भी समाप्त हो गई।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

अब खातों में आएगा दोगुना वेतन

चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत के दौरान हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि यह फैसला सफाई कर्मचारियों के हित में लिया गया है। उन्होंने बताया कि पहले कर्मचारियों का वेतन 10,500 रुपये था, जिसे पहले बढ़ाकर 14,000 रुपये किया गया और अब इसे बढ़ाकर 20,500 रुपये प्रति माह कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों की अन्य मांगों और कल्याण से जुड़े मुद्दों पर भी काम कर रही है।

DSP निलंबित, SIT करेगी जांच

बरनाला में प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर मंत्री ने कहा कि डीएसपी सतबीर सिंह बैंस को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पूरे मामले की जांच के लिए पुलिस और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की विशेष जांच टीम (SIT) बनाई गई है। (Contract Employee Salary Hike Announcement in Punjab) उन्होंने बताया कि एसआईटी पीड़ितों के बयान दर्ज करेगी, वीडियो फुटेज की जांच करेगी, प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ करेगी और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

वेतन और नियमितीकरण की थी मांग

बरनाला में संविदा सफाई कर्मचारी वेतन बढ़ाने और नियमित नौकरी की मांग को लेकर हड़ताल पर थे। पुलिस कार्रवाई के बाद यह मामला पूरे राज्य में चर्चा का विषय बन गया था। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार ने डीएसपी को निलंबित कर जांच के आदेश दिए हैं। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल ने भी इस मामले का स्वत: संज्ञान लिया है और पंजाब सरकार से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। वहीं, कांग्रेस ने इस मुद्दे और राज्य में कथित पेपर लीक मामलों को लेकर सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस सांसदों ने संसद परिसर में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस्तीफे की मांग की है।

इन्हें भी पढ़ें:

प्रधान के इस्तीफे से खत्म नहीं होगा नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद: शिवसेना (उबाठा)

पूजा प्रिसिजन का एसएमई आईपीओ 28 जुलाई को खुलेगा, मूल्य दायरा 285-301 रुपये प्रति शेयर

‘हर थाली में बिहारी तरकारी’ लक्ष्य के लिए बुनियादी ढांचे, विपणन में तेजी लाने के निर्देश

महाराष्ट्र के अमरावती में विषाक्त भोजन के सेवन के बाद 100 से अधिक आदिवासी छात्र अस्पताल में भर्ती

ठाणे की अदालत ने महिला के मुकरने के बाद व्यक्ति को दुष्कर्म के मामले में बरी किया

पंजाब सरकार ने संविदा सफाई कर्मचारियों का वेतन कितना बढ़ाया है?

उत्तर: सरकार ने मासिक वेतन 10,500 रुपये से बढ़ाकर 20,500 रुपये कर दिया है।

बरनाला मामले में सरकार ने क्या कार्रवाई की है?

उत्तर: डीएसपी सतबीर सिंह बैंस को निलंबित कर विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है।

सफाई कर्मचारी हड़ताल पर क्यों थे?

उत्तर: कर्मचारी वेतन वृद्धि और नियमितीकरण की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे थे, जो सरकार की घोषणा के बाद समाप्त हो गई।