फर्स्टक्राई समर्थित स्वरा बेबी प्रोडक्ट्स ने 1,000 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए सेबी के समक्ष दाखिल किए दस्तावेज

Ads

फर्स्टक्राई समर्थित स्वरा बेबी प्रोडक्ट्स ने 1,000 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए सेबी के समक्ष दाखिल किए दस्तावेज

  •  
  • Publish Date - July 2, 2026 / 01:25 PM IST,
    Updated On - July 2, 2026 / 01:25 PM IST

नयी दिल्ली, दो जुलाई (भाषा) शिशु डायपर, वयस्क डायपर और महिला स्वच्छता उत्पाद बनाने वाली स्वरा बेबी प्रोडक्ट्स ने 1,000 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी के समक्ष बृहस्पतिवार को मसौदा दस्तावेज दाखिल किए।

फर्स्टक्राई समर्थित कंपनी की ओर से भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष दाखिल दस्तावेजों के अनुसार, प्रस्तावित आईपीओ में 500 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे जबकि 500 करोड़ रुपये के शेयर बिक्री पेशकश (ओएफएस) के तहत बेचे जाएंगे।

कंपनी नए शेयर जारी करने से प्राप्त शुद्ध राशि में से 198.2 करोड़ रुपये का उपयोग मध्य प्रदेश में नई विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए करेगी। इसके अलावा 100 करोड़ रुपये का उपयोग ऋण चुकाने या पूर्व भुगतान करने तथा 27.5 करोड़ रुपये का निवेश अपनी अनुषंगी कंपनियों सोलिस हाइजीन, स्वरा हाइजीन और के.ए. एंटरप्राइजेज हाइजीन प्राइवेट लिमिटेड (केएईएचपीएल) में उनकी बकाया देनदारियों के भुगतान के लिए किया जाएगा।

दाखिल दस्तावेजों (यूडीआरएचपी) के अनुसार, कंपनी 100 करोड़ रुपये का आईपीओ पूर्व नियोजन भी ला सकती है। यदि यह सफल होता है, तो नए शेयर जारी कर जुटाई जाने वाली राशि उसी अनुपात में कम कर दी जाएगी।

भाषा निहारिका

निहारिका