Gold Bra Panty News: महिला सांसद ने बनवा रखे थे सोने की ब्रा और पैंटी! छापेमार कार्रवाई के दौरान हुआ खुलासा, 490 करोड़ रुपए कैश और 27 किलोग्राम सोना भी जब्त

Ads

Gold Bra Panty News: महिला सांसद ने बनवा रखे थे सोने की ब्रा और पैंटी! छापेमार कार्रवाई के दौरान हुआ खुलासा, 490 करोड़ रुपए कैश और 27 किलोग्राम सोना भी जब्त

  •  
  • Publish Date - July 2, 2026 / 01:31 PM IST,
    Updated On - July 2, 2026 / 01:31 PM IST

Gold Bra Panty News: महिला सांसद ने बनवा रखे थे सोने की ब्रा और पैंटी! छापेमार कार्रवाई के दौरान हुआ खुलासा, 490 करोड़ रुपए कैश और 27 किलोग्राम सोना भी जब्त / Image: Viral Photo

HIGHLIGHTS
  • नेताओं और अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी
  • भारी मात्रा में नकदी और कथित तौर पर 27 किलो सोना मिलने का दावा
  • सोने की ब्रा और पैंटी बरामद होने का दावा सोशल मीडिया पर वायरल

बगदाद: Gold Bra Panty News देश के सियासी गलियारों में भ्रष्टाचार के मामले को लेकर ​पारा गरमाया हुआ है। मामले को लेकर विपक्ष के नेता लगातार सरकार पर हमलावर हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर एक महिला सांसद की तस्वीर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि उनके घर से करीब 490 करोड़ रुपए नगद और 27 किलोग्राम शुद्ध सोना जब्त किया गया है। हैरानी की बात तो ये है कि वायरल हुई तस्वीर में सोने की ब्रा और पैंटी भी दिखाई दे रहा है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि छापेमार कार्रवाई के दौरान ये भी बरामद किया गया है।

27 किलो सोनो बरामद

Gold Bra Panty News मिली जानकारी के अनुसार इराक सरकार मनी लॉड्रिंग और भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत सरकार की भ्रष्टाचार कई सांसदों और नामी अधिकारियों के घर पर भ्रष्टाचार विरोधी दस्ते ने दबिश दी है। इस दौरान भ्रष्टाचार विरोधी दस्ते ने 47 सदिग्धों को गिरफ्तार किया है। जिन अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है उनमें सांसद हिंद अल-अब्बासी भी शामिल है। बताया जा रहा है कि सबसे ज्यादा सोना और कैश हिंद अल-अब्बासी के आवास से ही बरामद किया गया है। वहीं, इस दौरान उनके आवास से सोने की ब्रा और पैंटी भी जब्त किया गया है। हालांकि कई फैक्ट चेकर्स और सूत्रों का कहना है कि यह हिस्सा पूरी तरह वेरिफाइड नहीं है। कुछ रिपोर्ट्स इसे लग्जरी गोल्ड आइटम्स के रूप में बता रही हैं जबकि कुछ इसे अतिरंजित बता रहे हैं।

सोने की ब्रा और पैंटी जब्त

बता दें कि यह कार्रवाई सिर्फ एक सांसद तक सीमित नहीं है। सांसद आलिया नासिफ के घर से भी 20 अरब इराकी दीनार (करीब 15.5 मिलियन डॉलर) और सोना बरामद हुआ है। आलिया और उनके बेटे को गिरफ्तार किया गया है। इराक के प्रधानमंत्री ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति की बात कही है। सरकार का कहना है कि देश को नई शुरुआत की जरूरत है और भ्रष्ट तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा। काउंटर टेररिज्म यूनिट्स ने ग्रीन जोन समेत कई जगहों पर छापेमारी की। तस्वीरें वायरल होते ही लोग कमेंट्स में हैरानी जता रहे हैं। कुछ लिख रहे हैं “भ्रष्टाचार की हद पार कर दी”, तो कुछ कह रहे हैं “सोने की ब्रा-पैंटी का क्या मतलब है?”। हालांकि कुछ यूजर्स इसे फेक न्यूज भी बता रहे हैं।

 

ताबड़तोड़ चल रही छापेमार कार्रवाई

ज्ञात हो कि भ्रष्टाचार विरोधी अभियान और छापों की खबर सही है। नकदी और सोने की बरामदगी की रिपोर्ट्स कई मीडिया सोर्सेज में हैं। लेकिन सोने की ब्रा-पैंटी समेत कुछ खास दावे अभी आधिकारिक पुष्टि के इंतजार में हैं। इराकी अधिकारियों ने हर डिटेल की पुष्टि नहीं की है। इराक लंबे समय से भ्रष्टाचार की समस्या से जूझ रहा है। तेल संपदा वाले देश में राजनीतिक और सरकारी पदों पर बैठे लोग अकूत संपत्ति जमा करते रहे हैं। यह अभियान सरकार की इमेज सुधारने और पारदर्शिता लाने की कोशिश माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें

इराक में छापेमारी क्यों की जा रही है?

इराक सरकार मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चला रही है।

किस सांसद के घर से सबसे ज्यादा नकदी और सोना मिलने का दावा किया गया है?

रिपोर्ट्स के मुताबिक सांसद हिंद अल-अब्बासी के आवास से सबसे अधिक नकदी और सोना मिलने का दावा किया गया है।

क्या सोने की ब्रा और पैंटी भी बरामद हुई है?

सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और कई फैक्ट-चेकर्स ने इस दावे पर सवाल उठाए हैं।

क्या अन्य नेताओं पर भी कार्रवाई हुई है?

हां, रिपोर्ट्स के अनुसार सांसद आलिया नासिफ समेत कई अन्य संदिग्धों के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई है।

इस मामले में सरकार का क्या कहना है?

इराक सरकार का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।