गोंडा में सरिया लदा ट्रक पलटा, दो सगे भाइयों समेत तीन मजदूरों की मौत

Ads

गोंडा में सरिया लदा ट्रक पलटा, दो सगे भाइयों समेत तीन मजदूरों की मौत

  •  
  • Publish Date - July 2, 2026 / 01:27 PM IST,
    Updated On - July 2, 2026 / 01:27 PM IST

गोंडा (उप्र), दो जुलाई (भाषा) गोंडा जिले में बृहस्पतिवार सुबह सरिया लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें दो सगे भाइयों समेत तीन मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) आनंद राय ने बताया कि कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में गोंडा-बेलसर मार्ग पर माधवपुर के पास सुबह करीब साढ़े नौ बजे सरिया लेकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।

उन्होंने बताया कि ट्रक में सवार मजदूरों में से तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तत्काल गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान तरबगंज थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी रवींद्र पासवान (40), उसके भाई राजेंद्र पासवान (45) और राम गुलाम पासवान (55) के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक में चार अन्य मजदूर भी सवार थे जिन्होंने कूदकर अपनी जान बचाई।

भाषा सं जफर वैभव खारी

खारी