Fiscal Frontier 2026 Seminar Chhattisgarh || Image- OP Choudhary 'X' file
रायपुर: छत्तीसगढ़ में GST ट्रिब्यूनल के उदय को अत्यधिक उत्साहजनक प्रतिसाद प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम में सभागार पूर्ण रूप से भरा रहा, (Fiscal Frontier 2026 Seminar Chhattisgarh) जो वस्तु एवं सेवा कर (GST) अपीलीय अधिकरण से जुड़े विषयों पर बढ़ती रुचि और महत्व को दर्शाता है।
उद्घाटन सत्र को छत्तीसगढ़ के ओ. पी. चौधरी ने संबोधित किया, जिन्होंने कर सुधारों, विवाद समाधान तंत्र तथा राज्य में विकसित हो रहे GST ढांचे पर महत्वपूर्ण विचार साझा किए। इस कार्यक्रम में उद्योग जगत के अग्रणी प्रतिनिधि, नीति निर्माता, कर विशेषज्ञ तथा प्रमुख हितधारक शामिल हुए, जिससे सार्थक संवाद को बढ़ावा मिला और उद्योग तथा सरकार के बीच सहयोग मजबूत हुआ।
कार्यक्रम में प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा तथा GST अपीलीय अधिकरण, (Fiscal Frontier 2026 Seminar Chhattisgarh) नई दिल्ली के अध्यक्ष एवं झारखंड उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) डॉ. संजय कुमार मिश्रा शामिल रहे।
तकनीकी सत्र में नवगठित GST अपीलीय अधिकरण के प्रमुख पहलुओं पर प्रकाश डाला गया, जिसमें इसके अधिकार क्षेत्र, कार्यप्रणाली तथा GST के अंतर्गत विवाद समाधान को सुदृढ़ बनाने में इसकी भूमिका पर चर्चा की गई। इस दौरान GSTAT, छत्तीसगढ़ राज्य पीठ के न्यायिक सदस्य प्रदीप कुमार व्यास तथा तकनीकी सदस्य (केंद्र) सतीश कुमार अग्रवाल भी उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने उद्योग, कर प्रशासन तथा व्यवसाय सुगमता पर इसके प्रभावों पर विविध दृष्टिकोण साझा किए। CII छत्तीसगढ़ वित्त एवं कराधान पैनल के संयोजक एवं HNA & Co. LLP के पार्टनर भावेश मित्तल, CII छत्तीसगढ़ राज्य परिषद के अध्यक्ष एवं RSV Exim Pvt Ltd के प्रबंध निदेशक संजय जैन तथा CII छत्तीसगढ़ राज्य परिषद के उपाध्यक्ष एवं श्री बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड के निदेशक बजरंग गोयल ने भी सभा को संबोधित किया।
यह कार्यक्रम सशक्त कर पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण हेतु सूचित नीति संवाद को आगे बढ़ाने और उद्योग-सरकार सहभागिता को सुदृढ़ करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में उभर रहा है।
उद्घाटन सत्र में सीआईआई छत्तीसगढ़ राज्य कार्यालय की उप निदेशक श्वेता सोंगेन, (Fiscal Frontier 2026 Seminar Chhattisgarh) सीआईआई छत्तीसगढ़ राज्य परिषद के उपाध्यक्ष और एवं श्री बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड के निदेशक बजरंग गोयल, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) डॉ. संजय कुमार मिश्रा, अध्यक्ष, जीएसटी अपीलीय अधिकरण, नई दिल्ली, न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा, माननीय न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली; ओ. पी. चौधरी, माननीय वित्त मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन, संजय जैन, अध्यक्ष, सीआईआई छत्तीसगढ़ राज्य परिषद एवं प्रबंध निदेशक, आरएसवी एक्सिम प्राइवेट लिमिटेड और भावेश मित्तल, संयोजक, सीआईआई छत्तीसगढ़ वित्त एवं कराधान पैनल एवं पार्टनर, एचएनए एंड कंपनी एलएलपी विशेष रूप से उपस्थित रहें।
आज जीएसटी ट्रिब्यूनल की स्थापना पूरे देश में हो रही है और छत्तीसगढ़ का जो विंग है उसके संबंध में CII द्वारा बहुत ही अच्छे तरीके से अवेयरनेस सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सफल आयोजन के लिये CII को बहुत-बहुत धन्यवाद। pic.twitter.com/hf3AUJiS0y
— OP Choudhary (@OPChoudhary_Ind) February 7, 2026