School Students Viral Video : पढ़ाई छोड़कर पानी ढो रहे प्राइमरी स्कूल के बच्चे, वजन से भारी ड्रमों से जूझते दिखे छात्र, आप भी देखें वीडियो

Ads

बिलासपुर के प्राइमरी स्कूल में छोटे बच्चों को पढ़ाने के बजाय पानी भरवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस घटना ने जिला शिक्षा विभाग पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले सूरजपुर में भी बच्चों से नेता का स्वागत कराए जाने का मामला सामने आया था।

  •  
  • Publish Date - February 7, 2026 / 07:45 PM IST,
    Updated On - February 7, 2026 / 07:49 PM IST

School Students Viral Video / Image Source : IBC24

HIGHLIGHTS
  • बिलासपुर प्राइमरी स्कूल में बच्चों से पानी भरवाया जा रहा
  • छोटे बच्चों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, हड़कंप मचा
  • सूरजपुर में भी बच्चों से नेता का स्वागत कराने के मामले पहले सामने आ चुके

बिलासपुर : School Students Viral Video छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में जिला शिक्षा विभाग एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गया है। यहाँ प्राइमरी स्कूल के छोटे बच्चों को पढ़ाने के बजाय उनसे पानी भरवाया जा रहा है। छात्र अपने से बड़े ड्रम में पानी भरते नज़र आ रहे हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेज़ी से वायरल हो रहा है। वीडियो के सामने आते ही हड़कंप मच गया।

पानी के बड़े ड्रम के साथ जूझते दिखे बच्चे

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला मस्तूरी के ओखर गाँव के प्राइमरी स्कूल का है। यहाँ छोटे बच्चों से पानी भरवाया जा रहा है। Bilaspur News छात्र खुद से बड़े ड्रम के साथ जूझते हुए पानी ढो रहे हैं। छोटे बच्चों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस पूरे वीडियो के सामने आते ही हड़कंप मच गया है। वीडियो के वायरल होते ही जिला शिक्षा विभाग फिर से सवालों के घेरे में आ गया है।

सूरजपुर में बच्चों से नेता का कराया था स्वागत

आपको बता दें कि यह पहला मामला नहीं है जब स्कूल के छात्रों से ऐसे काम कराए जा रहे हैं। इससे पहले सोशल मीडिया पर सूरजपुर से भी ऐसा मामला सामने आ चुका है, जहाँ कांग्रेस नेता विक्रांत भूरिया के स्वागत कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष शशि सिंह ने स्कूली बच्चों को सड़क पर खड़ा करके उनका स्वागत कराया था। इतना ही नहीं, छात्रों से स्कूल टाइम पर नेता का स्वागत कराने के साथ-साथ उनसे ‘हसदेव बचाओ’ के नारे भी लगवाए गए थे।

इन्हें भी पढ़े:-

यह घटना कहाँ की है?

यह घटना छत्तीसगढ़ के बिलासपुर ज़िले के मस्तूरी के ओखर गाँव के प्राइमरी स्कूल की है।

वीडियो में बच्चों को क्या करते दिखाया गया?

वीडियो में छोटे बच्चों को पढ़ने के बजाय बड़े ड्रम में पानी भरते और ढोते दिखाया गया है।

क्या इससे पहले ऐसे मामले सामने आए हैं?

हाँ, इससे पहले सूरजपुर में भी स्कूल के बच्चों से नेता का स्वागत कराया गया था।