विदेशी मुद्रा भंडार 14.89 अरब डॉलर घटकर 766 अरब डॉलर पर: आरबीआई
विदेशी मुद्रा भंडार 14.89 अरब डॉलर घटकर 766 अरब डॉलर पर: आरबीआई
नयी दिल्ली, 25 सितंबर (भाषा) भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 18 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 14.88 अरब डॉलर घटकर 765.90 अरब डॉलर रहा। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।
आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, मुद्रा भंडार में यह गिरावट मुख्य रूप से विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में कमी के कारण आई।
इससे पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 4.92 अरब डॉलर घटकर 780.78 अरब डॉलर रह गया था।
विदेशी मुद्रा भंडार का महत्वपूर्ण हिस्सा विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 18 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 14.81 अरब डॉलर घटकर 630.98 अरब डॉलर रह गईं।
आरबीआई के अनुसार, डॉलर के संदर्भ में बताई जाने वाली विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखी यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं के मूल्य में वृद्धि या गिरावट का असर भी शामिल होता है।
सप्ताह के दौरान भारत के स्वर्ण भंडार का मूल्य 6.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 111.29 अरब डॉलर हो गया।
विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 10.6 करोड़ डॉलर घटकर 18.74 अरब डॉलर रहा।
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में भारत की आरक्षित स्थिति 4.89 अरब डॉलर रही।
भाषा योगेश रमण
रमण

Facebook


