विदेशी मुद्रा भंडार 7.27 अरब डॉलर घटकर 594.89 अरब डॉलर पर

विदेशी मुद्रा भंडार 7.27 अरब डॉलर घटकर 594.89 अरब डॉलर पर

विदेशी मुद्रा भंडार 7.27 अरब डॉलर घटकर 594.89 अरब डॉलर पर
Modified Date: August 25, 2023 / 06:44 pm IST
Published Date: August 25, 2023 6:44 pm IST

मुंबई, 25 अगस्त (भाषा) देश का विदेशी मुद्रा भंडार 18 अगस्त को समाप्त सप्ताह में 7.273 अरब डॉलर घटकर 594.89 अरब डॉलर रहा। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पिछले सप्ताह, कुल भंडार 70.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 602.16 अरब डॉलर हो गया था।

अक्टूबर 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब अमेरिकी डॉलर के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। पिछले साल वैश्विक घटनाक्रम के कारण उत्पन्न दबाव के बीच केंद्रीय बैंक ने रुपये में गिरावट को रोकने के लिए पूंजी भंडार का उपयोग किया, जिससे विदेशी मुद्राभंडार प्रभावित हुआ।

रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 18 अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां 6.61 अरब डॉलर घटकर 527.79 अरब डॉलर रह गईं।

डॉलर में अभिव्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।

स्वर्ण भंडार का मूल्य 51.5 करोड़ डॉलर घटकर 43.82 अरब डॉलर रह गया।

आंकड़ों के अनुसार, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 11.9 करोड़ डॉलर घटकर 18.20 अरब डॉलर रहा।

समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास रखा देश का मुद्रा भंडार 2.5 करोड़ डॉलर घटकर 5.07 अरब डॉलर रह गया।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण


लेखक के बारे में