विदेशी मुद्रा भंडार 86.7 करोड़ डॉलर घटकर 593.04 अरब डॉलर पर

विदेशी मुद्रा भंडार 86.7 करोड़ डॉलर घटकर 593.04 अरब डॉलर पर

विदेशी मुद्रा भंडार 86.7 करोड़ डॉलर घटकर 593.04 अरब डॉलर पर
Modified Date: September 22, 2023 / 06:42 pm IST
Published Date: September 22, 2023 6:42 pm IST

मुंबई, 15 सितंबर (भाषा) देश का विदेशी मुद्रा भंडार 15 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 86.7 करोड़ डॉलर घटकर 593.04 अरब डॉलर रहा। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पिछले सप्ताह देश का कुल मुद्रा भंडार 4.99 अरब डॉलर घटकर 593.90 अरब डॉलर रहा था।

अक्टूबर 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। पिछले साल वैश्विक घटनाक्रम के कारण उत्पन्न दबावों के बीच केंद्रीय बैंक ने रुपये की विनिमय दर में गिरावट थामने के लिए इस पूंजी भंडार का उपयोग किया था जिससे विदेशी मुद्राभंडार में कमी आई।

रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार 15 सितंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां 51.1 करोड़ डॉलर घटकर 525.91 अरब डॉलर रही।

डॉलर में अभिव्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।

स्वर्ण भंडार का मूल्य 38.4 करोड़ डॉलर घटकर 44 अरब डॉलर रहा।

आंकड़ों के अनुसार, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 3.2 करोड़ डॉलर घटकर 18.09 अरब डॉलर रहा।

आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास रखा देश का मुद्रा भंडार 40 लाख डॉलर घटकर 5.03 अरब डॉलर रहा।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण


लेखक के बारे में