आंध्र प्रदेश के कडपा में डालमिया भारत के सीमेंट संयंत्र की आधारशिला रखी गई

आंध्र प्रदेश के कडपा में डालमिया भारत के सीमेंट संयंत्र की आधारशिला रखी गई

आंध्र प्रदेश के कडपा में डालमिया भारत के सीमेंट संयंत्र की आधारशिला रखी गई
Modified Date: July 15, 2026 / 06:06 pm IST
Published Date: July 15, 2026 6:06 pm IST

कडपा (आंध्र प्रदेश), 15 जुलाई (भाषा) आंध्र प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नारा लोकेश ने बुधवार को डालमिया भारत कंपनी के 3,100 करोड़ रुपये से प्रस्तावित दूसरे सीमेंट विनिर्माण संयंत्र की यहां आधारशिला रखी।

कंपनी का यह नया संयंत्र हरित सीमेंट उत्पादन के लिए तैयार किया जा रहा है और इसके 2027-28 की तीसरी तिमाही तक चालू होने की उम्मीद है।

यह दक्षिण भारत में डालमिया भारत की सबसे बड़ी एकीकृत विनिर्माण इकाई होगी, जिसकी क्लिंकर क्षमता 61 लाख टन प्रतिवर्ष और सीमेंट उत्पादन क्षमता 96 लाख टन सालाना की होगी।

इस अवसर पर लोकेश ने कहा, ‘‘डालमिया भारत आंध्र प्रदेश के लिए एक मजबूत साझेदार है, जो टिकाऊ औद्योगिकीकरण के जरिये वैश्विक प्रतिस्पर्धी अर्थव्यवस्था के निर्माण के दृष्टिकोण को साझा करती है। इस परियोजना से आंध्र प्रदेश हरित प्रौद्योगिकी आधारित विकास का वैश्विक मानक बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा।’’

बयान के मुताबिक, यह संयंत्र 80 प्रतिशत से अधिक नवीकरणीय ऊर्जा पर संचालित होगा और इससे करीब 1,000 रोजगार सृजित होंगे।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय


लेखक के बारे में