दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे के बदनावर–टिमरवानी खंड को चार लेन का करने के प्रस्ताव को मंजूरी

Ads

दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे के बदनावर–टिमरवानी खंड को चार लेन का करने के प्रस्ताव को मंजूरी

  •  
  • Publish Date - March 10, 2026 / 06:09 PM IST,
    Updated On - March 10, 2026 / 06:09 PM IST

नयी दिल्ली, 10 मार्च (भाषा) केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को मध्य प्रदेश में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के एक हिस्से को चार लेन का बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

इस परियोजना की कुल लागत 3,839.42 करोड़ रुपये होगी और इसे सरकार और निजी कंपनियों की साझेदारी में पूरा किया जाएगा।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने एनएच-752डी के बदनावर-पेटलावद-थांदला-टिमरवानी खंड के 80.45 किलोमीटर लंबे चार-लेन गलियारे के विकास को मंजूरी दी है। परियोजना का निर्माण कार्य 24 महीने में पूरा होगा।

इस गलियारे से उज्जैन से टिमरवानी इंटरचेंज तक सीधी पहुंच सुनिश्चित होगी। इसका मुख्य उद्देश्य यात्रा को तेज और आसान बनाना और यात्रा समय लगभग एक घंटा कम करना है।

उज्जैन–बदनावर खंड (70.40 किमी) पहले ही दो लेन से चार लेन में ‘अपग्रेड’ किया जा चुका है। बदनावर–टिमरवानी खंड मौजूदा 5.5 मीटर की लेन है और इसकी गति केवल 20-50 किमी/घंटा है।

यह मार्ग गुजरात और महाराष्ट्र से उज्जैन आने वाले यातायात के लिए सबसे छोटा रास्ता है।

परियोजना से अंतर-राज्यीय पहुंच मजबूत होगी, यातायात की आवाजाही सुगम होगी और अप्रैल, 2028 में होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले के दौरान यात्रा प्रबंधन में मदद मिलेगी।

भाषा योगेश अजय

अजय