यूपीआईटीएस का चौथा संस्करण उत्तर प्रदेश के उद्यमियों को वैश्विक मंच देगा: मंत्री
यूपीआईटीएस का चौथा संस्करण उत्तर प्रदेश के उद्यमियों को वैश्विक मंच देगा: मंत्री
नोएडा, 25 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी (यूपीआईटीएस) का चौथा संस्करण राज्य के उद्यमियों को वैश्विक बाजारों से जुड़ने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने का अवसर देगा।
उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चौधरी ने यहां इंडिया एक्सपो सेंटर में पांच दिवसीय व्यापार प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में कहा कि इस आयोजन से राज्य के छोटे उपक्रमों, कारीगरों, नवप्रवर्तकों और महिला उद्यमियों को वैश्विक बाजार का लाभ मिलेगा।
यूपीआईटीएस के चौथे संस्करण का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया गया।
चौधरी ने इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शाह का आभार जताया और ‘ब्रांड यूपी’ का प्रतिनिधित्व कर रहे इस व्यापार प्रदर्शनी की स्थापना में मार्गदर्शन का श्रेय योगी आदित्यनाथ को दिया।
आधिकारिक सूचना के मुताबिक 25 से 29 सितंबर तक चलते वाले इस आयोजन में छह साझीदार देशों- जापान, रूस, सिंगापुर, वियतनाम, ऑस्ट्रिया और बेलारूस की भागीदारी है और 88 से अधिक देशों के प्रतिनिधि इसमें शामिल हैं।
भाषा राजेंद्र मनीषा पाण्डेय
पाण्डेय

Facebook


