फ्रैक्टल एनालिटिक्स का आईपीओ नौ फरवरी को खुलेगा, आकार घटकर 2,834 करोड़ रुपये हुआ
फ्रैक्टल एनालिटिक्स का आईपीओ नौ फरवरी को खुलेगा, आकार घटकर 2,834 करोड़ रुपये हुआ
नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा) कृत्रिम मेधा (एआई) समाधान प्रदाता फ्रैक्टल एनालिटिक्स ने अगले सप्ताह आने वाले अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) का आकार 4,900 करोड़ रुपये से घटाकर 2,834 करोड़ रुपये कर दिया है।
कंपनी का आईपीओ सार्वजनिक बिक्री के लिए नौ फरवरी को खुलेगा और 11 फरवरी को बंद होगा।
सोमवार को दाखिल आईपीओ दस्तावेजों के मुताबिक, एंकर निवेशक छह फरवरी को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे।
आईपीओ में अब 1,023.5 करोड़ रुपये तक के नए शेयर और 1,810.4 करोड़ रुपये मूल्य का बिक्री प्रस्ताव (ओएफएस) शामिल है, इससे कुल निर्गम आकार 2,833.9 करोड़ रुपये हो गया है।
अगस्त में दायर किए गए अपने मसौदा में, फ्रैक्टल ने अपने आईपीओ के माध्यम से 4,900 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा था।
भाषा योगेश अजय
अजय

Facebook


