India US Trade Deal: ट्रेड डील पर आया मोदी सरकार का बयान, मंत्री पीयूष गोयल ने ट्रंप को दिया धन्यवाद, कहा- पड़ोसी देशों की तुलना में सबसे अच्छी डील
India US Trade Deal: ट्रेड डील पर आया मोदी सरकार का बयान, मंत्री पीयूष गोयल ने ट्रंप को दिया धन्यवाद, कहा- पड़ोसी देशों की तुलना में सबसे अच्छी डील
India US Trade Deal | Photo Credit: IBC24
- अमेरिका ने भारत पर टैरिफ 25% से घटाकर 18% कर दिया
- पीयूष गोयल ने कहा कि यह डील किसानों, मछुआरों और उद्योग जगत के लिए अवसर लाएगी
- विपक्ष के व्यवहार पर गोयल ने कड़ी आलोचना की और इसे "डबल स्टैंडर्ड" बताया
नई दिल्ली: India US Trade Deal अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को भारत पर टैरिफ कम कर दिया है। भारत पर लगाए जाने वाले 25% टैरिफ को घटाकर 18% किया। अब भारत और अमेरिका के बीच केवल 18 फीसदी टैरिफ है। भारत पर टैरिफ घटने के बाद वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि आज हर देशवासी पीएम मोदी का साधुवाद कर रहा है कि उन्होंने यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के साथ एक बहुत ही बढ़िया ट्रेड डील जिसका देशवासियों को कई महीनों से इंतजार था।
देश हित और जनहित को सामने रखते हुए एक बड़ा मजबूत भारत के भविष्य को चार चांद लगाने वाला ट्रेड डील प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कल रात फाइनललाइज किया गया है। मैं 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद करता हूं और आप सभी को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि यह वास्तव में भारत की अर्थव्यवस्था को भारत के 140 करोड़ नागरिकों को हर गरीब किसान, मछुआरा, गांव में रहने वाला युवा, युवती, हमारी बहनें, महिलाएं सभी के लिए ढेर सारे अवसर लाने वाला ट्रेड डील प्रधानमंत्री जी ने कल तय किया।
राहुल गांधी पर भड़के पीयूष गोयल
Piyush Goyal on India-US Trade Deal उन्होंने कहा कि साधारणता तो हम पार्लियामेंट में बोलना चाहते थे इसके बारे में, लेकिन हम सबने देखा वो भद्दा दृश्य जिस प्रकार से विपक्ष विशेषकर राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी और उनके मित्र पक्ष डीएमके, तृणमूल कांग्रेस समाजवादी पार्टी कितना भद्दा व्यवहार आज उन्होंने पार्लियामेंट में किया। अध्यक्ष की आसन तक पहुंचकर उनका अपमान किया। मैं घोर निंदा करता हूं विपक्ष की राहुल गांधी की जिसके कारण हम पार्लियामेंट के बदले आज आपके समक्ष यहां पर जानकारी देने आए हैं।
उज्जवल भविष्य के लिए शुभ संकेत
उन्होंने कहा कि हम सब जानते हैं कि माननीय प्रधानमंत्री ने अपने मित्रता के रखते प्रेसिडेंट ट्रंप के साथ जो उनके आत्मीय संबंध है, उसके मद्देनजर जो ट्रेड डील यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के साथ फाइनलाइज की है। वह हमारे सभी पड़ोसी सभी आसपास के देश सभी जो देश हमारे साथ स्पर्धा करते हैं। उन सभी देशों में सबसे बढ़िया डील भारत को मिली है। जो देशवासियों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभ संकेत लाती है। हम सब जानते हैं कि महीनों से हमारी नेगोशिएटिंग टीम्स यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के अधिकारियों के साथ मंत्रियों के साथ लगातार डायलॉग बनाए हुए थी। बातचीत में कर रही थी। कई सारे जटिल विषय थे। कई सारी समस्याएं थी।
भारत के ऊपर 50% रेसिप्रोकल टेरेफ लगा हुआ था। उद्योग जगत को हमारे किसानों को जो बड़ी मात्रा में निर्यात करते हैं। सभी को तकलीफ हो रही थी। हमारे मरीन एक्सपोर्टर्स, सी फूड एक्सपोर्टर्स भी दिक्कत में थे। वस्त्र क्षेत्र टेक्सटाइल सेक्टर में भी आवश्यकता थी कि यह रेट कम हो। यहां तक के कुछ दिन पहले तक विपक्ष के नेता भी हमें पूछ रहे थे कि कब होगा यूएस डील और मैं हैरान हूं। यह डबल स्टैंडर्ड जो राहुल गांधी जी बार-बार दिखाते हैं। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कल इतनी बढ़िया डील भारत के लिए तय की है जो इतने वर्ष एक महीनों में हम तय नहीं कर पा रहे थे, उन्होंने अपने मित्रता के आधार पर भारत के हितों को प्राथमिकता देते हुए और भारत की तेज गति से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था स्था को विश्व के सामने जिस प्रकार से पेश किया है। उसके चलते भारत को यह बढ़िया डील माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मिली है।
प्रधानमंत्री हमेशा हमारे किसानों, भाई बहनों के लिए चिंतित रहते हैं
मैं पुनः एक बार उनके नेतृत्व के लिए उनके मार्गदर्शन के लिए और जिस प्रकार से उन्होंने जनहित और देश हित को संभाला है। उसके लिए उनका धन्यवाद करता हूं। मित्रों हम सब जानते हैं पूरा देश जानते हैं किस प्रकार से माननीय प्रधानमंत्री हमेशा हमारे किसानों के लिए पशु पशुपालन के साथ जुड़े हुए हमारे भाई बहनों के लिए डेयरी सेक्टर के लिए लगातार चिंतित रहते हैं। उनके हितों की संरक्षण करते हैं। यहां तक कि हमने देखा इतना बड़ा ट्रेड डील रीजनल कॉम्प्रहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप आरसेप जिसमें कांग्रेस ने भारत को झोंक दिया था।
इन्हें भी पढ़े:-
- Rahul Gandhi on US Trade Deal: ‘PM मोदी पर अमेरिका का जबरदस्त दबाव’, यूएस ट्रेड डील पर राहुल का बड़ा हमला, गिनाए ‘प्रेशर प्वाइंट्स’
- EPFO 3.0 Update: अब PF निकालना हुआ सुपरफास्ट! EPFO 3.0 के बाद चुटकियों में ऐसे मिलेगा पूरा पैसा, जानिए नया अपडेट
- India US Trade Deal: ट्रेड डील के नाम पर भारत के किसानों के साथ हुआ धोखा ? प्रियंका और राहुल गांधी ने उठाए सवाल, राहुल बोले-मोदी की इमेज का गुब्बारा फूट सकता है….

Facebook


