MP Congress News: कांग्रेस ने रद्द की सभी प्रवक्ताओं की नियुक्ति, अब ऐसे चुने जाएंगे नए प्रवक्ता

MP Congress News: कांग्रेस ने रद्द की सभी प्रवक्ताओं की नियुक्ति, अब ऐसे चुने जाएंगे नए प्रवक्ता

MP Congress News: कांग्रेस ने रद्द की सभी प्रवक्ताओं की नियुक्ति, अब ऐसे चुने जाएंगे नए प्रवक्ता

MP Congress News | Photo Credit: IBC24

Modified Date: February 3, 2026 / 05:37 pm IST
Published Date: February 3, 2026 5:28 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मध्यप्रदेश कांग्रेस ने सभी प्रवक्ताओं को कार्यमुक्त किया
  • नए प्रवक्ताओं का चयन टैलेंट हंट कार्यक्रम से होगा
  • डिजिटल मीडिया और टीवी डिबेट का समन्वय फिलहाल मीडिया विभाग संभालेगा

भोपाल: MP Congress News Today मध्यप्रदेश में कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव हुआ है। कांग्रेस ने सभी प्रवक्ताओं को कार्यमुक्त कर दिया है। जिसके बाद अब टैलेंट हंट के जरिए मध्य प्रदेश कांग्रेस में प्रवक्ता चुने जाएंगे। प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने ये निर्णय लिया है। इस संबंध में कांग्रेस ने आदेश जारी किया है।

Madhya Pradesh News कांग्रेस ने अपने आदेश में लिखा है कि ‘प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी जी के अनुमोदन उपरांत एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी जी के निर्देशानुसार म.प्र. कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत प्रवक्ताओं के चयन हेतु टेलेंट हंट कार्यकम प्रारंभ हो गया है अतः म.प्र. कांग्रेस कमेटी के समस्त प्रवक्ताओं को कार्यमुक्त किया जाता है। समस्त डिजिटल मीडिया एवं टेलीविजन पर समन्वय तथा टी.व्ही. डिबेट में भेजने संबंधी कार्य अध्यक्ष मीडिया विभाग द्वारा संपादित किया जायेगा। टेलेंट हंट कार्य पूर्ण होने तक यह अस्थायी व्यवस्था है।’

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।