Piyush Goyal: India US Trade Deal से खुलेगा रोज़गार का पिटारा, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का बड़ा दावा, कहा- नकारात्मक सोच से बाहर आए राहुल गांधी

Piyush Goyal: India US Trade Deal से खुलेगा रोज़गार का पिटारा, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का बड़ा दावा, कहा- नकारात्मक सोच से बाहर आए राहुल गांधी

Piyush Goyal: India US Trade Deal से खुलेगा रोज़गार का पिटारा, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का बड़ा दावा, कहा- नकारात्मक सोच से बाहर आए राहुल गांधी

Piyush Goyal Statement India US Trade Deal/Image Source: ANI

Modified Date: February 3, 2026 / 07:04 pm IST
Published Date: February 3, 2026 7:00 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मोदी-ट्रंप दोस्ती का असर
  • भारत को मिली ट्रेड डील में बड़ी बढ़त
  • ट्रेड डील पर गोयल का बड़ा खुलासा

नई दिल्ली: Piyush Goyal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इसे देश की अर्थव्यवस्था के लिए ऐतिहासिक करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस समझौते से भारत का निर्यात तेजी से बढ़ेगा और देश के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बड़े अवसर मिलेंगे।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बड़ा दावा (India America Trade Agreement)

India US Trade Deal: पीयूष गोयल ने बताया कि इस ट्रेड डील से इंजीनियरिंग सेक्टर में पार्ट्स बनाने वाले उद्योग, टेक्सटाइल, मरीन गुड्स, ज्वेलरी सेक्टर समेत सभी मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और भारत की वैश्विक व्यापार में हिस्सेदारी मजबूत होगी। विपक्ष द्वारा इस डील के विरोध पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी समेत विपक्ष के कई नेताओं की सोच नकारात्मक है। उन्होंने कहा कि बिना तथ्य समझे इस ऐतिहासिक समझौते का विरोध किया जा रहा है, जिसके लिए विपक्ष को देश से माफी मांगनी चाहिए।

देश की अर्थव्यवस्था के लिए ऐतिहासिक- पीयूष गोयल (Modi Trump Trade Deal)

Piyush Goyal: पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अपने दोस्ताना और करीबी संबंधों का लाभ उठाते हुए भारत के हित में यह ट्रेड डील फाइनल की है। उन्होंने दावा किया कि यह डील भारत को अपने सभी पड़ोसी देशों और प्रतिस्पर्धी अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में कहीं बेहतर शर्तों पर मिली है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह सिर्फ सरकार की नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक की जीत है। उन्होंने कहा कि इस समझौते से भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और 140 करोड़ नागरिकों के लिए नए अवसर खुलेंगे। गांवों में रहने वाले गरीब, किसान, मछुआरे, युवा और महिलाएं सभी को इस ट्रेड डील का लाभ मिलेगा।

पीयूष गोयल ने कहा कि वह देशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हैं और इस ऐतिहासिक ट्रेड डील के लिए सभी को बधाई देते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह समझौता भारत को वैश्विक आर्थिक शक्ति बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।