गडकरी ने राजस्थान, हिमाचल में राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा की; मानसून की तैयारियों के निर्देश

गडकरी ने राजस्थान, हिमाचल में राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा की; मानसून की तैयारियों के निर्देश

गडकरी ने राजस्थान, हिमाचल में राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा की; मानसून की तैयारियों के निर्देश
Modified Date: May 25, 2026 / 06:33 pm IST
Published Date: May 25, 2026 6:33 pm IST

नयी दिल्ली, 25 मई (भाषा) केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को मानसून से पहले प्रभावी जल निकासी प्रबंधन समेत व्यापक तैयारियां पूरी करने के सोमवार को निर्देश दिए।

गडकरी ने समीक्षा बैठकों के दौरान राजस्थान में 10,064 किलोमीटर और हिमाचल प्रदेश में 1,947 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) की गुणवत्ता तथा रखरखाव की स्थिति का आकलन किया।

उन्होंने टिकाऊ, मजबूत और कुशल राजमार्ग ढांचे के विकास के मकसद से परियोजनाओं को समय पर पूरा करने, गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन करने तथा उन्नत तकनीकों और आधुनिक निर्माण तरीकों को अपनाने पर जोर दिया।

मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि संपर्क में सुधार, आर्थिक वृद्धि में तेजी लाने, यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और प्रमुख गलियारों में निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के लिए मजबूत राजमार्ग नेटवर्क महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने अधिकारियों को समस्याओं को कम करने के मकसद से सड़क सुरक्षा बनाए रखने और परिसंपत्ति की लंबे समय तक मजबूती के लिए प्रभावी जल निकासी प्रबंधन, ढलान संरक्षण कार्यों, सक्रिय निवारक रखरखाव और त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र सहित व्यापक मानसून तैयारी उपायों को अपनाने के निर्देश दिए।

भाषा यासिर अजय

अजय


लेखक के बारे में