नयी दिल्ली, 24 नवंबर (भाषा) एक्सप्रेस वितरण एवं आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन कंपनी गति ने बेंगलुरु के मायासंद्र में एक प्रौद्योगिकी-सक्षम सतह पोतांतरण केंद्र तथा वितरण गोदाम (एसटीसीडीडब्ल्यू) शुक्रवार को शुरू किया।
यह कंपनी की 21 आधुनिक, स्वचालित तथा पर्यावरण-अनुकूल एसटीसीडीडब्ल्यू बनाने की योजना का हिस्सा है।
कंपनी ने बीएसई को दी जानकारी में बताया कि एसटीसीडीडब्ल्यू में 1,600 टन का दैनिक ‘थ्रूपुट’ और 40,000 टन का मासिक ‘थ्रूपुट’ देने की क्षमता है।
गति एक्सप्रेस एंड सप्लाई चेन प्राइवेट लिमिटेड (गति) के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पिरोजशॉ सरकारी ने कहा, ‘‘ भारत की सिलिकॉन वैली और देश के प्रमुख उपभोग केंद्र बेंगलुरु में स्थिति प्रौद्योगिकी-सक्षम एसटीसीडीडब्ल्यू ग्राहक केंद्रित सेवा देने का मार्ग प्रशस्त करेगा। ’’
भाषा निहारिका
निहारिका