गौतम अदाणी की 24 सितंबर को प. बंगाल के मुख्यमंत्री के साथ बैठक, निवेश पर होगी चर्चा

Ads

गौतम अदाणी की 24 सितंबर को प. बंगाल के मुख्यमंत्री के साथ बैठक, निवेश पर होगी चर्चा

  •  
  • Publish Date - September 23, 2026 / 06:28 PM IST,
    Updated On - September 23, 2026 / 06:28 PM IST

कोलकाता, 23 सितंबर (भाषा) अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी 24 सितंबर को कोलकाता स्थित राज्य सचिवालय में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ बैठक कर सकते हैं।

राज्य सरकार द्वारा नए निवेश आकर्षित करने और रोजगार के अवसर बढ़ाने के प्रयासों के बीच यह बैठक होगी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि अदाणी के बुधवार रात कोलकाता पहुंचने की संभावना है और वह बृहस्पतिवार को न्यू टाउन में प्रस्तावित 2,000 बिस्तर वाले अदाणी आरोग्य मंदिर की आधारशिला रखने के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “मुख्यमंत्री और अदाणी के बीच बृहस्पतिवार को राज्य सचिवालय में बैठक होने की काफी संभावना है। बैठक में राज्य में निवेश और औद्योगिक परियोजनाओं पर चर्चा होने की उम्मीद है।”

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात से पहले अदाणी ताज बंगाल होटल में राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलेंगे, जहां विभिन्न निवेश प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है।

भाषा यासिर अजय

अजय