ब्रिटेन के टेलीग्राफ समूह का 57.5 करोड़ पाउंड में जर्मन समूह करेगा अधिग्रहण

Ads

ब्रिटेन के टेलीग्राफ समूह का 57.5 करोड़ पाउंड में जर्मन समूह करेगा अधिग्रहण

  •  
  • Publish Date - March 6, 2026 / 06:35 PM IST,
    Updated On - March 6, 2026 / 06:35 PM IST

लंदन, छह मार्च (एपी) जर्मनी के मीडिया समूह एक्सेल स्प्रिंगर ने ब्रिटेन के प्रतिष्ठित अखबार समूह टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप का अधिग्रहण 57.5 करोड़ पाउंड (करीब 76.6 करोड़ डॉलर) में करने पर सहमति जताई है। दोनों कंपनियों ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।

इस सौदे के साथ टेलीग्राफ मीडिया ग्रुप के स्वामित्व को लेकर लंबे समय से चल रही प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। यह समूह 171 वर्ष पुराने अखबार ‘द डेली टेलीग्राफ’ और उसके रविवारी संस्करण ‘द संडे टेलीग्राफ’ का प्रकाशन करता है। ब्रिटेन के प्रभावशाली और रूढ़िवादी विचारधारा से जुड़े प्रमुख अखबारों में इनकी गिनती होती है।

एक्सेल स्प्रिंगर ने कहा कि वह इस मीडिया समूह में निवेश कर इसे अंग्रेजी भाषी दुनिया में ‘सेंटर-राइट’ विचारधारा का अग्रणी मीडिया मंच बनाने की दिशा में विकसित करना चाहता है।

जर्मनी के समूह एक्सेल स्प्रिंगर के पास पहले से ही कई प्रमुख मीडिया ब्रांड का स्वामित्व है। इनमें जर्मनी का प्रमुख टैबलॉयड बिल्ड और अमेरिकी डिजिटल समाचार मंच पोलिटिको शामिल हैं।

एपी प्रेम

प्रेम अजय

अजय