नयी दिल्ली, छह मार्च (भाषा) एयर इंडिया एक्सप्रेस और अकासा एयर ने शुक्रवार को घोषणा की कि वे अहमदाबाद के लिए विशेष उड़ानों का परिचालन करेंगी, जिससे आठ मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप फाइनल के लिए शहर में यात्रा के अधिक विकल्प उपलब्ध होंगे।
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बयान में कहा, ‘फाइनल देखने के लिए यात्रा करने वाले क्रिकेट प्रशंसकों की सुविधा के लिए, एयरलाइन दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई और हैदराबाद से अहमदाबाद के लिए अतिरिक्त उड़ानें संचालित करेगी। ये उड़ानें शहर की यात्रा की मांग में तेज वृद्धि के मद्देनजर निर्धारित की गई हैं क्योंकि देश भर के प्रशंसक बहुप्रतीक्षित मैच में भाग लेने की योजना बना रहे हैं।’
अकासा एयर आठ और नौ मार्च को मुंबई और अहमदाबाद के बीच विशेष सीधी उड़ानें संचालित करेगी, जो पहले से मौजूद उनके नेटवर्क को पूरा करेंगी।
भाषा योगेश अजय
अजय