नयी दिल्ली, 26 जुलाई (भाषा) ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन (जीएसके) फार्मास्युटिकल्स का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली जून में समाप्त तिमाही में 11 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 132 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
दवा निर्माता कंपनी ने बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 119 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मा ने शेयर बाजार को बताया कि पहली तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 798 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 773 करोड़ रुपये थी।
कंपनी के प्रबंध निदेशक भूषण अक्षिकर ने कहा, “विकट विपरीत परिस्थितियों के बावजूद जीएसके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए कार्य करती रही। हम वृद्धि के नए अवसर तलाशने और प्रमुख क्षेत्रों में सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
भाषा अनुराग अजय
अजय