गोदरेज प्रॉपर्टीज ने ग्रेटर नोएडा में 23.2 एकड़ जमीन खरीदी, 7000 करोड़ रुपये की आय का अनुमान

Ads

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने ग्रेटर नोएडा में 23.2 एकड़ जमीन खरीदी, 7000 करोड़ रुपये की आय का अनुमान

  •  
  • Publish Date - June 1, 2026 / 10:27 AM IST,
    Updated On - June 1, 2026 / 10:27 AM IST

नयी दिल्ली, एक जून (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज ने ग्रेटर नोएडा में 23.2 एकड़ जमीन नीलामी के जरिये हासिल की है जहां वह 7,000 करोड़ रुपये से अधिक की आय क्षमता वाली आवासीय परियोजना विकसित करेगी।

कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया, ‘‘ डीएमआईसी एकीकृत टाउनशिप (ग्रेटर नोएडा) में 23.2 एकड़ (93,905 वर्ग मीटर) आवासीय भूखंड ई-नीलामी के जरिये बोली लगा हासिल किया।’’

यह नीलामी डीएमआईसी इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप ग्रेटर नोएडा लिमिटेड द्वारा आयोजित की गई थी।

गोदरेज प्रॉपर्टीज इस भूखंड पर समूह आवासीय परियोजना विकसित करेगी, जिससे अनुमानित रूप से 7,000 करोड़ रुपये से अधिक की आय होने का अनुमान है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गौरव पांडेय ने कहा, ‘‘ नोएडा में हमारी मौजूदा परियोजनाओं की मांग लगातार बनी हुई है और हम इस बाजार को लेकर आशावादी हैं। यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में हमारे विकास खंड को और मजबूत करेगा..’’

गोदरेज प्रॉपर्टीज देश की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनियों में से एक है।

भाषा निहारिका

निहारिका