गोदरेज प्रॉपर्टीज़ का तीसरी तिमाही का मुनाफा 23 प्रतिशत बढ़कर 194 करोड़ रुपये हुआ

Ads

गोदरेज प्रॉपर्टीज़ का तीसरी तिमाही का मुनाफा 23 प्रतिशत बढ़कर 194 करोड़ रुपये हुआ

  •  
  • Publish Date - February 5, 2026 / 06:17 PM IST,
    Updated On - February 5, 2026 / 06:17 PM IST

नयी दिल्ली, पांच फरवरी (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज़ लिमिटेड दिसंबर में समाप्त हुई चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 23 प्रतिशत बढ़कर 193.87 करोड़ रुपये हो गया है। आमदनी घटने के बावजूद कंपनी का मुनाफा बढ़ा है।

पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने 158.20 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।

एक नियामकीय सूचना के अनुसार, इस वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी कुल आय घटकर 1,033.84 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले साल इसी अवधि में 1,239.97 करोड़ रुपये थी।

गोदरेज प्रॉपर्टीज़, जो देश के प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर्स में से एक है, की मुंबई महानगर क्षेत्र, पुणे, बेंगलुरु और दिल्ली-एनसीआर में मजबूत उपस्थिति है। इसने हाल ही में हैदराबाद के बाज़ार में भी प्रवेश किया है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय