PM Modi Rajya Sabha Speech/Image Source: ANI
नई दिल्ली: PM Modi Speech in Rajya Sabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा की कार्यवाही में शामिल होने के लिए संसद पहुंचे। प्रधानमंत्री ने उच्च सदन में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे है। राज्यसभा में जैसे ही पीएम मोदी का संबोधन प्रारंभ हुआ विपक्ष की ओर से जोरदार हंगामा देखने को मिला। शोर-शराबे और नारेबाजी के बीच प्रधानमंत्री ने धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का उत्तर दे रहे है।
PM Modi Rajya Sabha Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्यसभा में अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और कहा कि उनकी नीतियों और निर्णयों के खिलाफ राजनीतिक विरोध इतना तेज है कि वे उनके खिलाफ चरम बयानबाज़ी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की सुरक्षा और विकास के लिए किए गए उनके कदमों को देखकर विरोधी उन्हें व्यक्तिगत रूप से निशाना बना रहे हैं। उन्होंने संसद में कहा कि हमने धारा 370 हटाई, पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकियों को जवाब दिया, ऑपरेशन सिंदूर किया, माओवादी आतंक से देश को मुक्ति दिलाने के साहसपूर्ण कदम उठाए, सिंधु जल समझौते को खत्म किया। इसलिए कुछ लोग मेरी कब्र खोदने की बातें कर रहे हैं।
#WATCH | In Rajya Sabha, PM Modi says, “…They are moving with the mantra of ‘Modi teri khabr khudegi’. They dream of this and speak of democracy. They put up signboards of ‘Mohabbat ki dukan’. Is such hatred harboured in public life? Their govt used to operate with a remote. My… pic.twitter.com/j21UTQtF5G
— ANI (@ANI) February 5, 2026
PM Modi Rajya Sabha Speech: मोदी ने यह भी कहा कि देश में विकास की राह अपनाने के बावजूद विपक्ष लगातार नफरत फैलाने वाले नारे लगा रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 25 वर्षों में संसद के किसी सत्र में ऐसा नहीं गया, जिसमें उन पर गाली न दी गई हो। उन्होंने कहा कि मुझसे किसी ने पूछा था स्वास्थ्य का राज, मैंने कहा था कि रोज दो किलो गाली खाते हैं। प्रधानमंत्री ने नेहरू पर भी टिप्पणी की और कहा कि देश के साथ किए गए अन्याय को उन्होंने निलंबित कर दिया, फिर भी विपक्ष इस पर भी हमला कर रहा है। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि उनका लक्ष्य केवल देश का विकास और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। प्रधानमंत्री ने राज्यसभा में कहा कि हम विकसित भारत की जमीन तैयार कर रहे हैं। मोहब्बत की दुकान खोलने वाले लोग देश के किसी नागरिक की कब्र खोदने की बात क्यों करते हैं, ये संविधान और लोकतंत्र का अपमान है।