सोना 45 रुपये चढ़ा, चांदी 407 रुपये मजबूत

सोना 45 रुपये चढ़ा, चांदी 407 रुपये मजबूत

सोना 45 रुपये चढ़ा, चांदी 407 रुपये मजबूत
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: December 1, 2020 11:42 am IST

नयी दिल्ली, एक दिसंबर (भाषा) सकारात्मक वैश्विक रुख के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 45 रुपये की तेजी के साथ 48,273 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 44,228 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी भी 407 रुपये की तेजी के साथ 59,380 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी। पिछले सत्र में इसका बंद भाव 58,973 रुपये प्रति किग्रा था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लषक तपन पटेल ने कहा, ‘‘रुपये में मजबूती के बावजूद वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में सुधार के अनुरूप दिल्ली में 24 कैरट हाजिर सोने में 45 रुपये की तेजी थी।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव लाभ के साथ 1,812 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी बढ़कर 23.34 डॉलर प्रति औंस हो गई।

भाषा राजेश

राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में