सोना 222 रुपये, चांदी 100 रुपये चढ़ी

सोना 222 रुपये, चांदी 100 रुपये चढ़ी

सोना 222 रुपये, चांदी 100 रुपये चढ़ी
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: August 13, 2021 5:32 pm IST

नयी दिल्ली, 13 अगस्त (भाषा) अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में सुधार आने के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 222 रुपये की तेजी के साथ 45,586 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

पिछले दिन के कारोबार में सोना 45,364 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी भी 100 रुपये चढ़कर 61,045 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबार में 60,945 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,757 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 23.30 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर बनी रही।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘सोने की कीमतों में मामूली सुधार के रुख के साथ उतार चढ़ाव बना हुआ है।’’

भाषा राजेश

राजेश महाबीर

महाबीर


लेखक के बारे में